Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
40 साल का सूखा समाप्त, बोलीविया को हराकर इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनाई जगह आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना आईपीएल में एक ही टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली शीर्ष पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार ‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़ भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज़ी, 2026 में डेटा सेंटर क्षमता 30% बढ़ने की उम्मीद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

राष्ट्रीय

देश के दुश्मनों के इरादे फिर नेस्तनाबूद, पुंछ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर

30 जुलाई, 2025 04:33 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें सेना ने 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कि पुंछ सेक्टर के सामान्य इलाके में सीमा के पास हमारे जवानों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद गोलीबारी हुई। इसय दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीमों द्वारा घेरे गए इलाके में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। उधर, पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार माने जा रहे तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के खात्मे को लेकर किया गया अभियान खत्म हो गया है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लश्कर-ए-तोएबा के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी कल श्रीनगर के पास दाचीगाम में मारे गए। उन्होंने कहा कि महादेव कोडनाम वाला यह ऑपरेशन दो महीने तक चली खुफिया और सुरक्षा कोशिशों का नतीजा था। ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार दाचीगाम में आतंकी मॉड्यूल की मौजूदगी की पुष्टि लगभग तीन हफ्ते पहले तकनीकी खुफिया जानकारी के जरिए हुई थी। इसके बाद, सेना, विशेष बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की छोटी टीमों द्वारा एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध ऑपरेशन शुरू किया गया, जो तब से विशाल वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। मानव खुफिया एजेंसियों ने तीनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के सटीक स्थान और उनके हथियारों के विवरण की जानकारी दी, जिसके कारण रविवार को यह सफलता हासिल हुई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी पूरी तरह से अचंभित रह गए और करीब पांच मिनट चली मुठभेड़ में तीनों मारे गए। हालांकि, तलाशी अभियान कई घंटों तक चला।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं