Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

25 सितंबर, 2025 07:03 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न राज्यों की बिजली परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इस रफ्तार में इस राष्ट्र के सभी हिस्से शामिल हैं। मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज को स्वाभिमान से जीवन जीने का अवसर मिले, यह उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है। वह बांसवाड़ा के नापला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान की धरती से आज बिजली क्षेत्र में भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बिजली परियोजनाएं शुरू हुई हैं। नब्बे हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाएं एक साथ शुरू होना दिखाता है कि देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इस रफ्तार में देश के सभी हिस्से शामिल हैं। हर राज्य को प्राथमिकता दी जा रही है।''

मोदी ने कहा,‘‘सौर ऊर्जा से लेकर परमाणु ऊर्जा तक देश अपनी बिजली उप्तादन क्षमता को नयी ऊंचाई तक लेकर जा रहा है। आज तकनीक एवं उद्योगों के जमाने में विकास की गाड़ी बिजली से ही दौड़ती है। बिजली है, तो उजाला है। बिजली है, तो गति है। बिजली है, तो प्रगति है। बिजली है तो दूरियां मिटी हैं। और बिजली है तो दुनिया हमारे पास है।'' प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘लेकिन देश में कांग्रेस की सरकार ने बिजली के महत्त्व पर ध्यान ही नहीं दिया। जब 2014 में आपने मुझे सेवा का अवसर दिया और मैंने दायित्व संभाला तो देश के ढाई करोड़ घर ऐसे थे जहां बिजली कनेक्शन नहीं था। आजादी के सत्तर साल बाद भी देश के 18000 गांवों में बिजली खंभा ही नहीं लगा था। बड़े बड़े शहरों में घंटों-घंटों की बिजली कटौती होती थी। गांवों में चार-पांच घंटे बिजली आ जाये तो बड़ी बात होती थी .... 2014 में हमारी सरकार ने इन हालातों को बदलने का संकल्प लिया।'' उन्होंने कहा,‘‘हमने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई। हमने ढाई करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया और जहां जहां बिजली के तार पहुंचे वहां बिजली भी पहुंची। वहां लोगों की जिंदगी आसान हुई।''

उन्होंने कहा,‘‘इक्कीसवी सदी में जिस देश को तेजी से विकास करना है उसे अपने यहां बिजली उत्पादन बढ़ाना ही होगा। इसमें भी सबसे सफल वही देश होंगे जो स्वच्छ उर्जा में आगे रहेंगे। इसलिए हमारी सरकार स्वच्छ उर्जा के अभियान को एक जन आंदोलन बना कर काम कर रही है।'' आदिवासी बहुल बांसवाड़ा इलाके की इस सभा में मोदी ने कहा, ‘‘ आदिवासी समाज को स्वाभिमान से जीवन जीने का अवसर मिले, यह हमारी प्रतिबद्धता है।'' माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में सरलीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है तथा हर रोज इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर चीजें सस्ती हो गई हैं। भाजपा की राजस्थान सरकार के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को लूटकर जो जख्म दिए, उसे भरने का काम भाजपा सरकार कर रही है। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित