Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

हरियाणा

दूषित पेयजल से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, देसूजोधा की स्थिति बेहद गंभीर : सैलजा

04 अगस्त, 2026 08:16 PM

सिरसा : सांसद कुमारी सैलजा ने डबवाली क्षेत्र के गांव देसूजोधा में दूषित पेयजल के कारण 100 से अधिक लोगों के पीलिया और लीवर संक्रमण की चपेट में आने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर बात यह है कि प्रभावित लोगों में बड़ी संख्या बच्चों और युवाओं की बताई जा रही है। कई परिवारों के दो से तीन सदस्य बीमार हैं और अनेक मरीज हरियाणा तथा पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। यह स्थिति बताती है कि स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने में सरकारी तंत्र की लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार देसूजोधा में पिछले करीब 15 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही थीं। समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य में कथित लापरवाही के कारण सीवरेज का पानी पेयजल में मिलने की बात सामने आ रही है। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है तो यह बेहद गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। सरकार को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गांव में तैनात कर प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति की जांच और उपचार सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देसूजोधा की घटना कोई अलग-थलग मामला नहीं है। सिरसा नगर सहित जिले के अनेक गांव लंबे समय से स्वच्छ पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। कई क्षेत्रों में लोगों को अत्यधिक टीडीएस वाला पानी पीना पड़ रहा है और कुछ गांवों में पानी का टीडीएस स्तर 1900 तक बताए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसा पानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने को मजबूर होना ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को पूरे जिले में पेयजल के नमूनों की नियमित और पारदर्शी जांच कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्होंने पहले भी सरकार को सचेत किया था कि सिरसा शहर और जिले के विभिन्न गांवों में लोगों को प्रदूषित एवं खराब गुणवत्ता वाले पेयजल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। पहले सामने आई रिपोर्टों में भी हरियाणा के अनेक क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। उन्होंने कहा कि केवल योजनाओं की घोषणाएं करने से लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिलेगा, बल्कि धरातल पर पाइपलाइन, सीवरेज, जलघर, फिल्ट्रेशन और पानी की नियमित गुणवत्ता जांच की व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी।

सांसद ने कहा कि सिरसा और विशेष रूप से घग्गर बेल्ट के गांवों में कैंसर के मामलों को लेकर लंबे समय से चिंता व्यक्त की जाती रही है। ऐसे क्षेत्रों में यदि लोगों को स्वच्छ और निर्धारित मानकों के अनुरूप पेयजल भी उपलब्ध नहीं होगा तो स्वास्थ्य संबंधी खतरे और बढ़ेंगे। कैंसर के साथ-साथ पीलिया, पेट, लीवर, त्वचा तथा जलजनित बीमारियों की शिकायतें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। इसलिए सरकार को घग्गर बेल्ट के गांवों में पेयजल की गुणवत्ता और बीमारी के पैटर्न का वैज्ञानिक अध्ययन करवाना चाहिए, ताकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और उसी आधार पर दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार हो।

कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि देसूजोधा में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाकर घर-घर स्क्रीनिंग कराई जाए, गंभीर मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए और गांव में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पेयजल में सीवरेज का पानी मिलने के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं एजेंसी की जवाबदेही तय की जाए।

जल्द से जल्द पानी के नमूने लेकर कार्रवाई जाए जांच
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार सिरसा जिले के उन सभी गांवों की पहचान करे जहां अत्यधिक टीडीएस, दूषित पानी अथवा पेयजल की कमी की शिकायतें हैं। वहां तत्काल पानी के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से जांच कराई जाए और परिणाम सार्वजनिक किए जाएं। स्वच्छ पेयजल कोई सुविधा मात्र नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वस्थ जीवन का बुनियादी अधिकार है। सरकार की लापरवाही के कारण किसी परिवार को बीमारी और इलाज का बोझ उठाना पड़े, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा  रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी  पहले से आज तक  एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात

हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात

चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला

चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख

जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज

जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी

समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी