Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

दूध उत्पादकों के खाते में 3.04 करोड़, CM ने की दूध प्रोत्साहन-परिवहन अनुदान योजना की शुरुआत

05 अक्टूबर, 2025 05:50 PM

किसानों से अपना वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान योजना की शुरुआत की। दाड़लाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दूध प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन की दो निजी दूध समितियों गो अमृत समिति पपलोटा तथा अमृत धारा समिति दाड़लाघाट व जिला बिलासपुर की दो निजी दूध समितियों कामधेनु व केहलूर दूध समिति से जुड़े 8000 पशु पालकों को जुलाई और अगस्त माह के 1.45 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए। इसके अलावा इन दूध समितियों को तीन रुपए प्रति लीटर की दर से 1.59 करोड़ रुपए परिवहन अनुदान के रूप में प्रदान किए। राज्य सरकार ने परिवहन अनुदान को 1.50 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर तीन रुपए प्रति लीटर किया है। किसानों को इन योजनाओं से प्रति वर्ष 18.24 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने राजीव गांधी वन संवद्र्धन योजना के तहत अर्की विधानसभा क्षेत्र के आठ स्वयं सहायता समूहों को 28.80 लाख रुपए वितरित किए।


इसके अलावा उन्होंने कामधेनु हितकारी मंच नम्होल के 10 प्रगतिशील दूध उत्पादकों को 34.20 लाख रुपए भी प्रदान किए। उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों की सुविधा के लिए तैयार की गई एक मोबाइल ऐप भी लांच की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से किए सभी वादे निभाए हैं। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां प्रदेश दूध प्रसंघ के माध्यम से गाय का दूध 51 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 61 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश के पशुपालक किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है कि आज प्रदेश सरकार की दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान योजना का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि दूध प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वे किसान, जो पंजीकृत निजी दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े हैं और अपना दूध इन्हीं समितियों को बेचते हैं, उन्हें तीन रुपए प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगी। साथ ही, किसानों को इसकी जानकारी तुरंत एसएमएस के माध्यम से मिलेगी, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश एनआईसी के माध्यम से विशेष पोर्टल विकसित किया गया है। सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा निजी दूध समितियों द्वारा इक_ा किए जा रहे दूध के लिए दिए जा रहे परिवहन अनुदान को 1.50 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर तीन रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है, जिससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।

 

प्रदेश सरकार द्वारा मिल्क फैड के माध्यम से दूध प्रसंस्करण की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को दूध बेचने की सुविधा प्राप्त हो सके। अधिक से अधिक पशुपालकों को दूध विक्रय की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में दूध सहकारी समितियां गठित करने का अभियान माह जून, 2025 से आरंभ किया गया है तथा अब तक 320 दूध सहकारी समितियों का गठन कर लिया गया है। प्रदेश सरकार का प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में दूध सहकारी समिति का गठन करने का लक्ष्य है, जहां अधिक मात्रा में दूध उपलब्ध है। विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यमंत्री का इस योजना की शुरुआत के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र को चुनने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेकों प्रयास किए गए हैं। किसी भी सरकार ने किसानों व बागवानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए आज से पहले कभी भी इतना ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक राम कुमार चौधरी, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, मिल्कफैड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, कांग्रेस नेता शिव कुमार, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

आपदा राहत कोष में दिया सहयोग
इस अवसर पर वन मंडल कुनिहार ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए, जबकि रिटायर्ड डीएसपी शकुंतला शर्मा ने 51 हजार रुपए का अंशदान दिया। इससे पूर्व, अर्की विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया और लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल