Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर लगाया मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, कहा-यूनिवर्सिटी को बनाया जा रहा सियासी अखाड़ा

21 अप्रैल, 2026 07:18 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के हिसार में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में जेजेपी नेताओं के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने मशीनरी का गलत प्रयोग कर रही है जो सही नहीं है। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'सरकार अपनी हर मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक भी की है, बैठक के अंदर यह निर्णय भी हुआ है कि 27 अप्रैल को जो हमारी इनिशियल लड़ाई थी छात्रों की उसको लेकर एक बड़े स्तर की बैठक की जाएंगी, यह बैठक हिसार के क्रांतिमान पार्क में होगी और फिर निर्णय आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में यूनिवर्सिटी में जिस तरीके से एक ही पॉलिटिकल सोच को कैसे बढ़ाया जाए, उसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको लेकर हर पार्टी के छात्र संगठन में रोष है। आपने देखा होगा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया है, आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन है। उन सब ने आवाज उठाई और मैं उन सबका धन्यवाद करता हूं। यह लड़ाई किसी एक की नहीं है, इसमें सब लोग है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दो महीने में चार छात्राओं ने सुसाइड कर लिया है। 48 घंटे पहले एक छात्रा ने और सुसाइड करने की कोशिश की है तो कहीं ना कहीं एक प्रेशर बनाया जा रहा है और अगर आप मुद्दे को उठाते हो, उनको भी टर्मिनेट कर दिया जाता है तो क्या हमें लड़ाई न लड़े। पार्टी ने निर्णय लिया है कि 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर बात होगी और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटे में हमारी दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, तो हम कैसे मान लें कि इस पर कोई काम हो रहा है? शिकायत में साफ-साफ जान से मारने की धमकी वाली बात लिखी हुई है। इसी को लेकर हम लोग जनता की अदालत में जा रहे है और जो फैसला होगा उसी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम लोग अदालत भी जाएंगे और वहां इस मामले में जांच के लिए बात करेंगे, जिससे जनता के सामने सही तथ्य आ सके। हरियाणा के डीजीपी ने हमारा फोन ही उठाना बंद कर दिया है। अगर इस तरह का व्यवहार मेरे साथ किया जा रहा है, तो सोचिए जनता के साथ क्या होता होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित