Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने दिलाई शपथ

21 जुलाई, 2025 01:15 PM

दिल्ली हाईकोर्ट में आज सोमवार को 6 नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इन सभी जजों को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले न्यायाधीशों में वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव साम्ब्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षेत्रपाल, अरुण मोंगा और ओम प्रकाश शुक्ला शामिल हैं। ये सभी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अन्य हाईकोर्टों से दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए गए हैं। इन नई नियुक्तियों के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है, जबकि स्वीकृत कुल पद 60 हैं।

इनमें सबसे प्रमुख नाम वी. कामेश्वर राव का है, जो पहले भी दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। उन्हें अप्रैल 2013 में अतिरिक्त जज और मार्च 2015 में स्थायी जज नियुक्त किया गया था। मई 2024 में वे कर्नाटक हाईकोर्ट गए थे और अब फिर से अपने मूल कोर्ट दिल्ली लौटे हैं। वहीं नितिन वासुदेव साम्ब्रे बॉम्बे हाईकोर्ट से आए हैं। उन्होंने 1992 में नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली और उसी वर्ष वकालत शुरू की। जनवरी 2014 में वे बॉम्बे हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए।

न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने 1988 में मेरठ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और उसी साल एडवोकेट के रूप में नामांकन कराया। फरवरी 2017 में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट का अतिरिक्त जज बनाया गया और मार्च 2018 में वे स्थायी जज बने। न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने 1988 में चंडीगढ़ में वकालत शुरू की और 2014 में सीनियर एडवोकेट बने। जुलाई 2017 में उन्हें अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया था।

अरुण मोंगा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली और 1991 में वकालत शुरू की। बाद में 1997-98 में वे दिल्ली आए। अक्टूबर 2018 में वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज बने और नवंबर 2023 में राजस्थान हाईकोर्ट भेजे गए थे। अब वे दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित हुए हैं। ओम प्रकाश शुक्ला ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और 2003 में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में नामांकन कराया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत की। अगस्त 2022 में वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज बने और मार्च 2024 में स्थायी जज नियुक्त हुए।

इन नियुक्तियों से दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए जजों की मौजूदगी न्याय प्रक्रिया को तेज करने में सहायक होगी।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन