Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

दिल्ली सरकार ने खादी को बढ़ावा देने की योजना बनाई

18 नवंबर, 2025 07:15 PM

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के हथकरघा पार्क के अन्वेषणात्मक दौरे से लेकर स्कूलों में खादी को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम तैयार करने तक, दिल्ली सरकार ने स्वदेशी कपड़े को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। दिल्ली खादी ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) की हाल ही में एक बैठक हुई, जिसमें खादी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान, कारीगरों व बुनकरों के कल्याण को खादी और हथकरघा उत्पादों के प्रचार हेतु इनक्यूबेशन डिज़ाइन, प्रोटोटाइपिंग और निर्माण हेतु दिल्ली में एक ‘खादी पार्क' स्थापित करने पर विचार-विमर्श हुआ। 

परिधान प्रशिक्षण एवं डिज़ाइन केंद्र के महानिदेशक विजय माथुर ने सुझाव दिया कि डीकेवीआईबी को मध्य प्रदेश के चंदेरी स्थित हथकरघा पार्क का दौरा करना चाहिए और पार्क के संचालन मॉडल और आकार का अध्ययन करना चाहिए। इसके बाद, दिल्ली में खादी पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया जा सकता है। अधिकारी ने कहा, ‘‘बोर्ड ने चंदेरी स्थित हथकरघा पार्क का अन्वेषणात्मक दौरा करने का निर्णय लिया है और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।'' दस एकड़ में फैले इस पार्क का निर्माण 30.69 करोड़ रुपए की लागत से किया गया था और इसका उद्घाटन वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। इसमें बुनकरों के लिए कई कार्यस्थल हैं। 

बोर्ड ने डीकेवीआईबी द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश के केवीआईबी के लिए अध्ययन-सह-प्रदर्शन दौरों के आयोजन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। अधिकारियों के अनुसार, डीकेवीआईबी अध्यक्ष ने यह भी सुझाव दिया कि स्कूलों में खादी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए स्कूल परिसरों में खादी बिक्री केन्द्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी, लेकिन यह सुझाव दिया गया कि शिक्षा विभाग को दिल्ली के स्कूलों में खादी को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया जा सकता है। बोर्ड ने कनॉट प्लेस में एक बिक्री केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी है, जहां असली भौगोलिक संकेतक (जीआई) वाले उत्पाद उचित दामों पर बेचे जा सकेंगे। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी के दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। इससे दिल्ली के कारीगरों के लिए रोज़गार भी सुनिश्चित होगा। तीन उत्पाद - उत्तम नगर टेराकोटा, सीलमपुर वुडक्राफ्ट और संगम विहार ग्लास बीड ज्वेलरी- जीआई टैग दिए जाने के लिए पहले से ही विचाराधीन हैं।'' उन्होंने बताया कि सरकार ने खादी को बढ़ावा देने के लिए कुछ कार्यक्रम आयोजित किए हैं और ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे