Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

दिल्ली वासियों के लिए नए साल से पहले बड़ा तोहफा, घटे PNG के दाम; 70 पैसे कम हुई कीमत

31 दिसंबर, 2025 08:06 PM

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बुधवार को देश के आम लोगों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। दिल्ली और एनसीआर में नेचुरल गैस सप्लाई करने वाली कंपनी आईजीएल ने नए साल की पूर्व संध्या पर रसोई गैस की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती का फायदा आईजीएल के पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपभोक्ताओं को होगा। IGL ने आने वाले नए साल में दिल्ली और NCR में अपने ग्राहकों के लिए डोमेस्टिक पीएनजी की कीमतों में ₹0.70 प्रति SCM (स्टैंडर्ड घन मीटर) की बड़ी कटौती की घोषणा की है। गैस की नई कीमतें 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगी।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में क्या होंगी पीएनजी की नई कीमतें
इस ताजा कटौती के बाद दिल्ली में पीएनजी की नई कीमत 47.89 रुपये प्रति SCM, गुरुग्राम में 46.70 रुपये प्रति SCM होगी। वहीं दूसरी ओर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आईजीएल के पीएनजी की नई कीमतें 47.76 रुपये प्रति SCM होगी। IGL ने पीएनजी के दाम में कटौती की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि कंपनी 2026 में कदम रखते हुए स्वच्छ ऊर्जा को सुलभ और किफायती बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को होगा फायदा
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा इस कटौती से पहले दिल्ली में पीएनजी की कीमत 48.59 रुपये प्रति SCM और गुरुग्राम में 47.40 रुपये प्रति SCM थी। जबकि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की मौजूदा कीमत 48.45 रुपये प्रति SCM है। कंपनी द्वारा की गई इस ताजा कटौती से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के करोड़ों लोगों को फायदा होगा, जो खाना बनाने के लिए पीएनजी का इस्तेमाल करते हैं।

1 जनवरी को जारी होंगी एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें
इसके अलावा, देश की सरकारी तेल और गैस कंपनियां कल यानी 1 जनवरी, 2026 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (LPG गैसे सिलेंडर) की नई कीमतें जारी करेंगी। बताते चलें कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को लंबे समय से राहत का इंतजार है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन