Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

23 फ़रवरी, 2026 01:38 PM

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और छात्रों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल परिसरों की गहन जांच की गयी। एहतियातन दोनों स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों को सील कर दिया गया और आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

पुलिस के अनुसार धमकी भरे ई-मेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने अधिकारियों को सूचना दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, लोधी रोड को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर परिसरों को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। ई-मेल के स्रोत की जांच की जा रही है।”
यह ताजा घटना ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले गुरुवार को राजधानी के सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले थे। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियातन दमकल वाहन और बचाव टीमें तुरंत स्कूलों में भेजी गयी थीं।

राष्ट्रीय राजधानी को शनिवार को उस समय हाई अलर्ट पर रखा गया था, जब खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा दिल्ली के भीड़भाड़ वाले धार्मिक और विरासत स्थलों को निशाना बनाने की साजिश की चेतावनी दी थी।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना में चांदनी चौक इलाके के एक मंदिर को संभावित लक्ष्य बताया गया था। इसके अलावा, लाल किले के आसपास सहित अन्य उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में आईईडी लगाने की आशंका भी जतायी गयी थी। अलर्ट के बाद चांदनी चौक क्षेत्र के मंदिरों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर लगातार निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गयी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती