Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

20 जुलाई, 2025 08:43 AM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की और दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने दिल्ली के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं।” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिखा, “रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

अपने जन्मदिन पर सीएम रेखा गुप्ता अपने पैतृक गांव हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ पहुंची हैं, जहां उनके स्वागत में विशेष आयोजन किया गया है। गांव के स्टेडियम में जनसभा आयोजित की गई है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। इस दौरान वे 16 करोड़ 80 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। गांव में भोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आ गया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया और 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनका राजनीतिक जीवन 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ।

रेखा गुप्ता 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं। 2002 में उन्होंने भाजपा जॉइन की और 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। इसके बाद वह एमसीडी की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं। 2025 में वह शालीमार बाग से विधायक बनीं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता में रखा है।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं