Sunday, March 29, 2026
BREAKING
सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा 87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी ‘ग्रीन पटाखों’ को मंजूरी

15 अक्टूबर, 2025 09:42 PM

सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली से पहले दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को बेचने और जलाने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके साथ कई सख्त शर्तें भी लगाई हैं। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन की पीठ ने यह अहम आदेश सुनाया। कोर्ट ने कहा कि परंपरागत पटाखों की तुलना में ग्रीन पटाखे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए सीमित और नियंत्रित उपयोग की अनुमति दी जा सकती है।

पिछले छह वर्षों में ग्रीन पटाखों के आने से प्रदूषण के स्तर में आई काफी कमी 

सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि अदालत ने इस मुद्दे पर सॉलिसिटर जनरल और एमिकस क्यूरी के सुझावों पर विचार किया है। उन्होंने कहा, “हम समझते हैं कि उद्योग जगत की भी चिंताएं हैं। पारंपरिक पटाखों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे प्रदूषण और ज्यादा बढ़ता है। इसलिए हमें एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा।”

हरियाणा के 22 जिलों में से 14 जिले एनसीआर क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने कहा कि जब पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया था, तो कोविड काल को छोड़कर वायु गुणवत्ता में बहुत बड़ा सुधार देखने को नहीं मिला। वहीं, पिछले छह वर्षों में ग्रीन पटाखों के आने से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है।

18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की जा सकती है। हालांकि, यह बिक्री केवल क्यूआर कोड वाले ग्रीन पटाखों की ही होगी।

ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल के लिए समय सीमा तय

ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल के लिए भी सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय की है। ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल केवल सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।

कोर्ट ने कहा कि पुलिस अधिकारी गश्ती दल बनाएंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि बाजार में केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही बिकें। अगर कोई नियम तोड़ेगा, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी और नोटिस जारी किया जाएगा।इसके साथ ही, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे अमेजन या फ्लिपकार्ट आदि पर पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद प्रशासन का Alert! मुख्य मार्ग बंद

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद प्रशासन का Alert! मुख्य मार्ग बंद