Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलजमाव, सड़कें हुईं तालाब, ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

29 जुलाई, 2025 01:57 PM

दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा) में मंगलवार सुबह से जारी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में पानी भर जाने से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जगह-जगह भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों जैसे आईटीओ, धौला कुआं, नरैना, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा और रोहिणी में पानी भरने से लंबा जाम लगा है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी कई सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। जलभराव के कारण गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है जिससे घंटों का सफर और लंबा हो गया है। बुराड़ी इलाके में जलभराव की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। कई सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि सड़कें पूरी तरह से गायब हो गई हैं। गड्ढे पानी में छिप गए हैं जिससे हादसों का खतरा और बढ़ गया है। बाइक और स्कूटी सवारों के लिए ये रास्ते और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं।

बारिश के साथ रेड अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि मंगलवार दोपहर तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके अलावा, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश बनी परेशानी, लेकिन लायी गर्मी और प्रदूषण से राहत

बारिश ने जहां एक ओर लोगों को मुश्किलों में डाला है, वहीं दूसरी ओर गर्मी और प्रदूषण से राहत भी दी है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एयर क्वालिटी में सुधार, सांस लेना हुआ आसान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “संतोषजनक” श्रेणी में दर्ज किया गया है। यानी दिल्ली की हवा फिलहाल सांस लेने के लिए बेहतर है। मानसून की बारिश ने वातावरण को साफ करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

IMD Alert in Delhiदिल्ली में बारिश होते ही जलभराव की समस्या सामने आ जाती है। चाहे पॉश कॉलोनी हो या आम मोहल्ला, बारिश के बाद हर सड़क तालाब बन जाती है। यही हाल इस बार भी देखने को मिल रहा है। नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी समस्याएं अभी तक समाधान का इंतजार कर रही हैं।

लोगों को ये सुझाव
सुबह ऑफिस निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें।

जहां तक संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

गड्ढों से बचकर चलें, खासकर बाइक सवार।

छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रहने दें।

ज्यादा बारिश के दौरान अंडरपास से गुजरने से बचें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन