Thursday, May 14, 2026
BREAKING
पिछले एक दशक में पेंशन व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव, डिजिटल सुधारों से प्रक्रिया हुई आसान और पारदर्शी: डॉ. जितेंद्र सिंह अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें 15-20 मई तक पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, यूएई के बाद करेंगे यूरोप का रुख पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया फैसला यूपी: अपर्णा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर' पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

हिमाचल

दफ्तरों में बैठकर योजनाएं बनाना आसान, पहाड़ों में जाकर लोगों की समस्याएं समझना ही असली चुनौती : किरेन रिजिजू

01 मार्च, 2026 05:58 PM

तीसा/चम्बा : जिला चम्बा के तीसा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को लेकर अपना विजन सांझा करते हुए भावुक और प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गम इलाकों का वास्तविक विकास केवल कागजी योजनाओं से नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने और संवेदनशीलता के साथ काम करने से संभव है। रिजिजू ने कहा कि अक्सर नीति-निर्धारण बंद कमरों में होता है, जो वास्तविक परिस्थितियों से दूर हो सकता है। दफ्तरों में बैठकर योजनाएं बनाना आसान है, लेकिन पहाड़ों में जाकर लोगों की समस्याओं को समझना ही असली चुनौती है।

खुद को पहाड़ी बताते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की कठिनाइयों चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य को वे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विकास का सही पैमाना फाइलों में दर्ज योजनाएं नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान है। पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्य से आने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गम इलाकों में एक सड़क या अस्पताल की अहमियत वही समझ सकता है जिसने इन परिस्थितियों को करीब से देखा हो।

टनल निर्माण से पांगी घाटी को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास
किरेन रिजिजू ने सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के विकास को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विशेष रूप से पांगी घाटी को आधुनिक सड़क नैटवर्क से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से राहत देने के लिए रणनीतिक टनल निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र सालभर देश के अन्य हिस्सों से जुड़ा रह सकेगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के चौड़ीकरण और नए मार्गों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि परिवहन व्यवस्था अधिक सरल और सुरक्षित बन सके। बेहतर संपर्क सुविधाओं से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि यह आधारभूत ढांचा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और दुर्गम क्षेत्रों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी