Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा • हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा • China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच • 'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस • कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है • विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे' • संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह • श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त • भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा • राज्यसभा की 'तीन' से '403' तक पहुंची सपा की नजर, अखिलेश के पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल, राजभर ने कसा तंज

दुनिया

दक्षिण कोरिया में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा; 8 महीने में गिरफ्तारी 33 प्रतिशत बढ़ी, 174 तस्कर पकड़े

05 अक्टूबर, 2026 11:58 AM

सोल(एजेंसी) : दक्षिण कोरिया में ड्रग्स की तस्करी और उसे बनाने के आरोप में गिरफ्तार लोगों की संख्या इस साल के पहले आठ महीनों में पिछले साल की तुलना में 30 प्रत‍िशत से ज्‍यादा बढ़ गई है। कोरियन नेशनल पुलिस एजेंसी के तहत आने वाले नेशनल ऑफिस ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एनओआई) ने बताया कि जनवरी से अगस्त के बीच ड्रग्स बनाने और उनकी तस्करी के आरोप में 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 130 थी। यानी इस साल इसमें 33.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार लोगों की संख्या भी पिछले साल के मुकाबले 6.6 प्रतिशत बढ़कर 3,396 हो गई।
इस दौरान ड्रग्स से जुड़े अलग-अलग अपराधों में कुल 9,530 लोगों को पकड़ा गया, जो पिछले साल के मुकाबले 5.3 प्रतिशत ज्यादा है। इनमें मेडिकल ड्रग्स से जुड़े मामलों में 706 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 11.9 प्रतिशत ज्यादा है।
पुलिस ने इस साल खास तौर पर ड्रग्स की सप्लाई के स्रोतों और उनके डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तोड़ने पर अपना ध्यान लगाया है।

एक बड़े मामले में पुलिस कुख्यात ड्रग तस्कर पार्क वांग-योल को फिलीपींस से वापस दक्षिण कोरिया लेकर आई और गिरफ्तार किया। पार्क फिलीपींस में तीन दक्षिण कोरियाई नागरिकों की हत्या के शक में जेल में बंद था। उस पर दक्षिण कोरिया में खरीदारों तक ड्रग्स पहुंचाने का भी शक है।
पुलिस ने पार्क से जुड़े करीब 6.3 अरब वॉन (लगभग 46.9 लाख अमेरिकी डॉलर) के ड्रग्स का पता लगाया। इनमें 12.7 किलोग्राम मेथामफेटामाइन भी शामिल था। इसके अलावा उससे जुड़े अपराध से कमाए गए करीब 8.63 अरब वॉन का भी पता चला।

इसके बाद दक्षिण कोरियाई पुलिस ने थाईलैंड के अधिकारियों के साथ मिलकर पार्क के लिए ड्रग्स सप्लाई करने वाले अहम आरोपी चोई ब्योंग-मिन को गिरफ्तार किया और उसे दक्षिण कोरिया वापस लाया गया।
जांच के दौरान उससे जुड़े 41 और अपराधों का पता चला। अधिकारियों ने करीब 6 अरब वॉन की अवैध कमाई की भी पहचान की, जिसे आरोप तय होने से पहले ही जब्त कर लिया गया।

नेशनल ऑफिस ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने कहा कि आगे वह संबंधित एजेंसियों और दूसरे देशों के अधिकारियों के साथ सहयोग और मजबूत करेगा। इसी कोशिश के तहत पुलिस एजेंसी अगले महीने ड्रग्स के मुद्दे पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी और दूसरे देशों के साथ सहयोग का दायरा बढ़ाएगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

सऊदी अरब ने 24 घंटों में हूती नियंत्रित इलाकों में 106 हवाई और मिसाइल हमले किए

सऊदी अरब ने 24 घंटों में हूती नियंत्रित इलाकों में 106 हवाई और मिसाइल हमले किए

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती