Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

तेल विपणन कंपनियों का परिचालन लाभ चालू वित्त वर्ष में 50% से अधिक बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट

21 नवंबर, 2025 07:15 PM

नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) तेजी से वापसी के लिए तैयार हैं और चालू वित्त वर्ष 2025-26 में उनका परिचालन लाभ 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 18 से 20 डॉलर प्रति बैरल होने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि स्थिर खुदरा ईंधन कीमतों और कच्चे तेल की अनुकूल गतिशीलता के बीच मजबूत विपणन मार्जिन से यह लाभ बढ़ेगा। तेल विपणन कंपनियां रिफाइनिंग (सकल रिफाइनिंग मार्जिन या जीआरएम) और पेट्रोल, डीजल व अन्य ईंधनों के विपणन से आय अर्जित करती हैं। 

क्रिसिल रेटिंग्स ने बयान में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में विपणन मार्जिन में सुधार, जीवाश्म ईंधन की वैश्विक मांग में धीमी वृद्धि के कारण रिफाइनिंग मार्जिन में आई कमी की भरपाई से कहीं अधिक होगा क्योंकि दुनिया स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ रही है।'' बेहतर लाभ से नकदी संचय बढ़कर 75,000-80,000 करोड़ रुपए हो जाएगा जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह करीब 55,000 करोड़ रुपए था। मजबूत नकदी प्रवाह इस क्षेत्र के नियोजित 90,000 करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय को सहारा देगा जो मुख्यतः पुरानी परियोजनाओं के विस्तार और घरेलू मांग-संचालित परियोजनाओं पर केंद्रित है। 

कच्चे तेल की कीमतें घटकर 65-67 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद है जिससे सकल राजस्व (जीआरएम) चार से छह डॉलर प्रति बैरल पर सीमित रहेगा। इसके विपरीत विपणन मुनाफा बढ़कर करीब 14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल (लगभग आठ रुपए प्रति लीटर) हो जाने का अनुमान है जिससे समग्र परिचालन मार्जिन में वृद्धि होगी। पिछले पांच वित्त वर्ष में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने तेल की कीमतों को प्रभावित किया है जबकि खुदरा ईंधन की कीमतें सीमित दायरे में रही हैं। 

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर होने के बावजूद 65-67 डॉलर प्रति बैरल तक नरम पड़ने की संभावना है। वैश्विक मांग में नरमी और ऊर्जा बदलाव के रुझान से ‘रिफाइनिंग स्प्रेड' पर दबाव के कारण जीआरएम के चार से छह डॉलर प्रति बैरल पर बने रहने की संभावना है। इसके अलावा अपरिवर्तित खुदरा ईंधन कीमतों से विपणन मुनाफा बढ़कर 14 डॉलर प्रति बैरल (आठ रुपए प्रति लीटर) हो जाएगा जिसके परिणामस्वरूप कुल मुनाफा 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 18-20 डॉलर प्रति बैरल हो जाएगा।''  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे