Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

तीसरे टी-20 में बारिश के कारण नहीं निकला नतीजा:1-0 से भारत ने सीरीज जीती, अर्शदीप और सिराज ने आखिरी मैच में 4-4 विकेट झटके

22 नवंबर, 2022 05:50 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 बारिश के कारण बेनतीजा रहा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के आखिरी 7 विकेट 14 रन बनाने में गिर गए।

जवाब में टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। तभी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद एक भी बॉल का खेल नहीं हो सका और तीसरे टी-20 को टाई घोषित कर दिया गया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

मैच टाई होने पर सुपर ओवर होता है, लेकिन एक भी बॉल फेंकने की गुंजाइश नहीं थी। ऐसे में मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया।

कब और कैसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट

  • अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर फिन एलन को LBW आउट कर दिया। एलन ने 4 बॉल का सामना किया और 3 रन बनाकर आउट हुए।
  • मोहम्मद सिराज ने कीवी टीम का दूसरा विकेट लिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को 12 बॉल में 12 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
  • ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 बॉल का सामना किया और 163 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया।
  • डेवोन कॉनवे 49 बॉल में 59 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया।
  • मोहम्मद सिराज ने जेम्स नीशम के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया। वहीं, मिचेल सेंटनर को 1 रन पर आउट कर चौथा विकेट झटका।
  • अर्शदीप सिंह के 19वें ओवर में लगातार तीन बॉल पर 3 बल्लेबाज आउट हुए। पहले उन्होंने ईश सोढ़ी और डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने एडम मिल्ने को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट कर दिया।
  • आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने टिम साउदी को बोल्ड कर भारतीय टीम को आखिरी सफलता दिलाई।

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है। वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को मौका मिला है। वहीं, केन विलियमसन की जगह न्यूलीलैंड की प्लेइंग इलेवन में मार्क चैपमैन आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...

भारत: ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्‌डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साऊदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा