Thursday, September 10, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: देश में मछली की उत्पादकता 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हुई होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 74,727 और निफ्टी 23,430 पर एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई 'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं

खेल

तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई

10 सितंबर, 2026 01:16 PM

बर्मिंघम : मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में पहले दिन अपनी पकड़ बना ली है। मेहमान टीम को 133 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। इसी के साथ जो रूट की टीम के पास 23 रन की बढ़त है।

पाकिस्तानी टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच पारी और 103 रनों के अंतर से गंवाया था, जिसके बाद दूसरे टेस्ट में 194 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सीरीज के बीच में ही 7 खिलाड़ियों को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया। इसके साथ टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पदों से बर्खास्त किया, लेकिन इस बदलाव का फायदा टीम को नहीं मिल सका।

बर्मिंघम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। मेहमान टीम को 8 रन पर सैम अयूब (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद 26 के स्कोर तक 4 विकेट गिर गए।

यहां से कप्तान बाबर आजम ने सऊद शकील के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम फिर से बिखर गई। पाकिस्तान के लिए शकील ने 7 चौकों के साथ 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रजाउल्लाह ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने 10 ओवरों में 42 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि ओली रॉबिन्सन ने 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में, पहले दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 39 ओवरों का सामना किया। इस टीम ने 39 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सलामी बल्लेबाज एमिलियो ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को संभाला।

एमिलियो 114 गेंदों में 9 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद ब्रूक ने डैन लॉरेंस के साथ मोर्चा संभाला। ब्रूक 4 चौकों के साथ 52 रन बना चुके हैं, जबकि लॉरेंस ने 5 रन अपने खाते में जुटा लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से रजाउल्लाह ने 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने 1-1 विकेट चटकाया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे

एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

यूएस ओपन: एम्स नवारो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कलिनस्काया को सीधे सेटों में दी मात

यूएस ओपन: एम्स नवारो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कलिनस्काया को सीधे सेटों में दी मात

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड