Thursday, September 10, 2026
BREAKING
हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: देश में मछली की उत्पादकता 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हुई होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 74,727 और निफ्टी 23,430 पर एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

खेल

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

10 सितंबर, 2026 01:26 PM

न्यूयॉर्क : अलेक्जेंडर ज्वेरेव का यूएस ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। जर्मनी के इस खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बोटिक वैन डे जैंडशुल्प को 6-2, 7-5, 6-1 से हराकर एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

अपने शुरुआती 2 मैचों को पांच-पांच सेट तक खींचने वाले ज्वेरेव ने लय पकड़ ली है और लगातार तीन मैच सीधे सेटों में जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

ज्वेरेव ने शुरुआती सेट में दो बार सर्विस तोड़ी और डचमैन बोटिक को कभी भी सेटल नहीं होने दिया। दूसरे सेट में थोड़ी देर के लिए मुकाबले की झलक मिली।

जैंडशुल्प ने 5-4 से आगे रहते हुए एक सेट पॉइंट हासिल किया, लेकिन ज्वेरेव के मजबूत रहने के कारण वह इसे कन्वर्ट नहीं कर पाए। इसके बाद जर्मन खिलाड़ी ने अगले गेम में सर्विस करने से पहले ब्रेक लिया, जिससे उनके विरोधी की वापसी की उम्मीदें खत्म हो गईं। जर्मन खिलाड़ी ने अपने सामने आए दोनों ब्रेक पॉइंट बचाए और आठ एस के साथ मैच खत्म किया।

इस जीत के साथ ही 2026 में ज्वेरेव सभी चार मेजर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले और अकेले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। ज्वेरेव ने इस साल का फ्रेंच ओपन जीता है, विंबलडन में उपविजेता रहे। ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज से हार का सामना करना पड़ा था।

जानिक सिनर की गैरमौजूदगी और कार्लोस अल्काराज के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ज्वेरेव के पास अपना पहला यूएस ओपन खिताब और साल का दूसरा खिताब जीतने का मौका है।

यूएस ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव का मुकाबला कैरेन खाचानोव के साथ होगा।

रूस के करेन खाचानोव का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉक्स के साथ हुआ। ब्लॉक्स मुकाबले में 6-2, 7-5, 3-2 से पीछे चल रहे थे। इंजरी की वजह से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा और खाचानोव ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। खाचानोव का सेमीफाइनल तक का सफर शानदार रहा है। वह फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे और लर्नर टिएन को बाहर कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई

तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे

एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

यूएस ओपन: एम्स नवारो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कलिनस्काया को सीधे सेटों में दी मात

यूएस ओपन: एम्स नवारो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कलिनस्काया को सीधे सेटों में दी मात

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड