Thursday, September 10, 2026
BREAKING
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 74,727 और निफ्टी 23,430 पर एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई 'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

मनोरंजन

'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं

10 सितंबर, 2026 01:15 PM

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर सलमान खान और इसके मेकर्स के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सलमान का कहना है कि फिल्म में उनके जीवन, उनकी पहचान और 1998 के काले हिरण मामले से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान फिल्म के मेकर्स ने कोर्ट को बताया है कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार ही नहीं है।

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी की तरफ से पेश वकील ने कोर्ट में कहा कि फिल्म को अभी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए भेजा जाना बाकी है। फिल्म की सामग्री को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाणित नहीं किया गया है। इस दलील के बाद कोर्ट ने फिल्म निर्माता को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

सलमान खान की तरफ से मामला थोड़ा अलग तरीके से देखा जा रहा है। उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि सिर्फ थिएटर में रिलीज की बात नहीं है। फिल्म को बाद में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा सकता है और इसके लिए सेंसर बोर्ड के प्रमाणन की आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद अदालत ने अपने आदेश में ओटीटी रिलीज को भी शामिल किया है।

दरअसल, पूरा विवाद फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आने के बाद शुरू हुआ। सलमान की तरफ से आरोप लगाया गया कि फिल्म में एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो काफी हद तक उनसे मिलता-जुलता है। उस किरदार के हाथ में सलमान खान जैसा मशहूर ब्रेसलेट भी नजर आया। सलमान का कहना है कि यह सब उनकी पहचान से जोड़कर दिखाया जा रहा है और उनकी अनुमति के बिना फिल्म में उनकी पर्सनैलिटी का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म के टीजर में 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़े संदर्भ भी दिखाए गए हैं। यह वही मामला है जिससे सलमान खान का नाम लंबे समय से जुड़ा रहा है। सलमान की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि फिल्म में उनके जीवन से जुड़े विवाद को कहानी का हिस्सा बनाया गया है और इसका इस्तेमाल फिल्म के प्रचार के लिए भी किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है।

वहीं, फिल्म के डायरेक्टर भरत एस. श्रीनेत का कहना है कि यह फिल्म सलमान खान पर नहीं है। फिल्म का किरदार काल्पनिक है और उसका नाम 'अयान खान' रखा गया है। डायरेक्टर ने ब्रेसलेट को लेकर भी कहा था कि ऐसा ब्रेसलेट सिर्फ सलमान खान ही नहीं पहनते। वहीं अभिनेता को सलमान जैसा दिखाने के लिए किसी तरह का प्रोस्थेटिक मेकअप नहीं किया गया है।

इस विवाद के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में पहले भी कई बार सुनवाई हो चुकी है। सलमान खान की तरफ से फिल्म की रिलीज के साथ-साथ उसके प्रमोशन, मार्केटिंग और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। वहीं फिल्म मेकर्स अपनी तरफ से इन आरोपों का विरोध कर रहे हैं। एक सुनवाई में हाईकोर्ट ने फिल्म के टीजर और कुछ प्रमोशनल मटीरियल को हटाने का आदेश भी दिया था। इस आदेश के खिलाफ प्रोड्यूसर अमित जानी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान

भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान

परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?

परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?

'मेरे लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद खास रहा', 20वें सीजन की रिकॉर्ड ओपनिंग पर सलमान खान

'मेरे लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद खास रहा', 20वें सीजन की रिकॉर्ड ओपनिंग पर सलमान खान

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज

'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़