Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश, नीलगिरि और कोयंबटूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

20 जुलाई, 2025 04:42 PM

दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव का असर साफ तौर पर दिख रहा है। तमिलनाडु के पश्चिमी घाट क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने रविवार को नीलगिरि और कोयंबटूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के कई हिस्सों और पड़ोसी राज्यों में 24.4 सेमी तक की वर्षा दर्ज की जा सकती है। ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है भारी से बहुत भारी बारिश, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और कई जगहों पर जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं।

शनिवार को नीलगिरि जिले में 11.8 सेमी और कोयंबटूर के चिन्नाकलार में 11.2 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नीलगिरि के विंट वर्थ एस्टेट में 8.4 सेमी और कोयंबटूर के सीनकोना में 8.2 सेमी वर्षा हुई।

थेनी, डिंडीगुल और तेनकासी जिलों में भी अगले दो दिनों तक तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य के लगभग 50 प्रतिशत मौसम केंद्रों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की उम्मीद है।

आरएमसी ने बताया कि इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, कर्नाटक के तटीय और आंतरिक भागों, तथा तमिलनाडु के पश्चिमी घाट जिलों में सक्रिय है। केरल में हो रही तीव्र वर्षा का असर अब तमिलनाडु के सटे हुए पश्चिमी घाट क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है।

आरएमसी चेन्नई की प्रमुख बी. अमुधा ने कहा कि तमिलनाडु के तटीय जिलों में दोपहर और शाम के समय गर्जन के साथ बारिश हो सकती है, जो समुद्री हवा और पश्चिमी हवाओं के टकराव का नतीजा है।

बारिश के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि, मदुरै और करूर जैसे आंतरिक जिले इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बाहर रह सकते हैं, जिससे वहां गर्मी बनी रह सकती है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं