Thursday, March 12, 2026
BREAKING
सीजेआई सूर्यकांत ने डेटा प्रोटेक्शन एक्टAC पर सुनवाई का दिया भरोसा, कहा-डेटा आज की नई करेंसी भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक, पड़ोसी देश डीजल के लिए कर रहे अनुरोध: विदेश मंत्रालय ईरान में फंसे भारतीयों के साथ सरकार, एस जयशंकर ने विदेश मंत्री अराघची से तीन बार की बात: विदेश मंत्रालय फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई में 47 बेसिस बढ़कर 3.2 परसेंट हुई UAE ने यूएनएससी में ईरान की निंदा वाले प्रस्ताव का किया स्वागत, तुरंत हमले रोकने की उठाई मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- ‘भारत के लोकतंत्र और उसके संविधान पर सभी को गर्व होना चाहिए’ पीएम मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे, 9.32 करोड़ किसानों को सीधा लाभ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार ड्रग तस्कर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष गिरफ्तार एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

डॉ० पवन कुमार ने संभाला तीसरी बार बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार

12 मार्च, 2026 06:42 PM

भिवानी : डॉ० पवन कुमार ने तीसरी बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के पद पर कार्य ग्रहण कर लिया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए डॉ० पवन कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे तथा बोर्ड उपाध्यक्ष, बोर्ड सचिव व अधिकारियों के साथ मिलकर बोर्ड को और उच्च मुकाम पर ले जाएंगे। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों, शिक्षा जगत से जुडे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षाविदों ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बोर्ड की लॉबी में स्थापित माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने उपरांत कार्यग्रहण किया।

उन्होंने आज यहाँ शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर पुन: कार्यभार ग्रहण करने उपरांत कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोको अभियान व बोर्ड की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार लाने के अथक प्रयास किए जाएंगे। शैक्षिक क्षेत्र में अभूतपूर्व दीर्घकालीन अनुभवों के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश की शैक्षिक क्षेत्र में बहुआयामी व सार्थक सुधार लाकर इसका स्तर और ऊँचा उठाएंगें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा-परीक्षा में गुणात्मक सुधार, परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को ओर अधिक उत्तरदायी, त्वरित, पारदर्शी व विद्यार्थियों/शिक्षकों के लिए संतुष्टिपूर्ण बनाने के लिए सतत व सार्थक प्रयास जारी रहेंगे।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में बोर्ड की परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही है और जो भी नकल से संबंधित मामले हमारे सामने आ रहे हैं उन पर बोर्ड तुरन्त प्रभाव से कड़ी कार्रवाई कर रहा है। वर्तमान में चल रही परीक्षाओंं में कुछ जगहों पर जहां भी नकल के मामले सामने आ रहे हैं, आरोपी लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है, इसके अलावा संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा जा रहा है। शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को पूर्णतया नकल रहित संचालित करवाना है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, लचीला और समावेशी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिक्षार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी कौशल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है : राव नरेंद्र सिंह

वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है : राव नरेंद्र सिंह

मेले व कुश्ती दंगल हमारी संस्कृति और वीरता के प्रतीक: धनखड़

मेले व कुश्ती दंगल हमारी संस्कृति और वीरता के प्रतीक: धनखड़

प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव

प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव

हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये

हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये

वनवासी कल्याण आश्रम ने उठाई डीलिस्टिंग की मांग, धर्मांतरण करने वालों को न मिले एसटी आरक्षण का लाभ

वनवासी कल्याण आश्रम ने उठाई डीलिस्टिंग की मांग, धर्मांतरण करने वालों को न मिले एसटी आरक्षण का लाभ

हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं : नायब सिंह सैनी

हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया

बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा : आरती सिंह राव

बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा : आरती सिंह राव