Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर 88.78 पर

07 अक्टूबर, 2025 07:09 PM

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 88.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा निरंतर विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी के कारण रुपए की विनिमय दर में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के बाजार से अलग रहने के कारण घरेलू मुद्रा सीमित दायरे में रही। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 88.72 पर खुला और कारोबार के दौरान 88.79 के निचले स्तर और 88.79 के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 88.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से चार पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया पांच पैसे बढ़कर 88.74 पर बंद हुआ था। अमेरिकी सीनेट (अमेरिकी संसद का उच्च सदन) में सरकार को वित्तपोषित करने के डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों प्रस्तावों को एक बार फिर खारिज होने के बाद, निवेशकों ने सतर्कता बरती। वित्त पोषण प्रस्तावों पर सहमति नहीं बनने से विभिन्न विभागों में कामकाज ठप (शटडाउन) है। 

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.34 प्रतिशत बढ़कर 98.13 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.25 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत कर रहे हैं और नवंबर तक बातचीत पूरी करने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं। 

गोयल की यह टिप्पणी विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच किसी भी व्यापार समझौते में नयी दिल्ली की ‘लक्ष्मण रेखाओं' का सम्मान किया जाना चाहिए और एक समझौते पर पहुंचने के प्रयास जारी हैं। घरेलू शेयर बाजारों में, सेंसेक्स 136.63 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 81,926.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 30.65 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 25,108.30 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुद्ध आधार पर 313.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान