Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू

29 जून, 2026 01:21 PM

मुंबई : फिल्म अभिनेता कुणाल खेमू और उनकी पत्नी, अभिनेत्री सोहा अली खान, दोनों अक्सर अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ बिताए गए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। आईएएनएस से बातचीत में कुणाल ने बच्चे की परवरिश को लेकर कहा कि यह किसी समाज के हिसाब से नहीं, बल्कि माता-पिता की समझ के आधार पर होनी चाहिए। आईएएनएस से खास बातचीत में कुणाल खेमू ने कहा, "मैंने और सोहा ने बेटी की परवरिश को लेकर कभी भी समाज के दबाव को महत्व नहीं दिया। दोनों ने हमेशा अपने दिल की बात सुनी और वही फैसले लिए, जो बेटी के लिए सही लगे।" कुणाल ने कहा, ''हम हमेशा स्वाभाविक तरीके से आगे बढ़े हैं। मेरी किस्मत अच्छी है कि मुझे ऐसी दोस्त, जीवनसाथी और पत्नी मिली है, जो मुझे अच्छे से समझती है और भरोसा करती है। जहां तक बेटी की परवरिश की बात है, अब हमें भी कुछ सालों का अनुभव हो गया है। इस साल इनाया नौ साल की हो जाएगी। इन सालों में हमने हर फैसला अपने मन और समझ के अनुसार लिया। हमने कभी यह नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे या समाज इसे कैसे देखेगा।"

उन्होंने आगे कहा, ''हमें बच्चों की परवरिश के तरीके को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ लोगों ने हमारी सोच की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने आलोचना भी की। लेकिन हमने कभी इस बात को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने दिया।''
कुणाल ने बताया कि हमने कभी भी समाज की नजरों में 'आदर्श माता-पिता' दिखने की कोशिश नहीं की। हमने हमेशा वही किया जो हमें अपनी बेटी के लिए सही लगा। सोहा एक मां के तौर पर जो सही समझती हैं, वह करती हैं, और मैं एक पिता के रूप में जो उचित समझता हूं, वही करता हूं।

उन्होंने कहा, ''हर परिवार की तरह हमारे बीच भी कई बार छोटे-छोटे मतभेद हो जाते हैं। लेकिन इन मतभेदों का असर कभी रिश्ते या बेटी की परवरिश पर नहीं पड़ता। दोनों एक-दूसरे की राय का सम्मान करते हैं और मिलकर सही रास्ता निकालते हैं। माता-पिता होने का मतलब यह नहीं कि दोनों हर बात पर हमेशा एक जैसी सोच रखें।''
उन्होंने आगे कहा, ''कई बार मुझे लगता है कि किसी चीज की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर सोहा को लगता है कि वह जरूरी है तो एक मां होने के नाते उन्हें पूरा अधिकार है। उसी तरह कई बार वह मुझसे कहती हैं कि मैं बेटी की कुछ आदतें बिगाड़ रहा हूं। जैसे वह कहती हैं कि अभी उसे आइसक्रीम मत खिलाओ, लेकिन अगर मुझे लगता है कि सही समय है तो मैं उसे आइसक्रीम खिला देता हूं। ऐसी छोटी-छोटी बातें हर घर में होती हैं और हमारे यहां भी होती हैं।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक