Friday, October 02, 2026
BREAKING
• Solan: वीकैंड पर हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, परवाणू टोल प्लाजा पर लगा 2 KM लंबा ट्रैफिक जाम • Kangra: सत्संग के लिए परौर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, गुरु के दीदार को उमड़ा जनसैलाब • हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा, बागवानों की बढ़ी चिंता • विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 49.09 लाख रुपये की लागत से लगने वाले नए ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत • ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-4) के तहत जिला स्तरीय खेलों का आगाज • एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत • खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई • ‘ युद्ध नशों विरूद्ध ’ मुहिम को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीमावर्ती जिलों में नशा-मुक्ति संबंधी आध्यात्मिक सुधार कार्यक्रम को मंजूरी • पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया • हरजोत सिंह बैंस ने ‘दैनिक भास्कर’ के स्टेट एडिटर की माता के निधन पर दुख जताया

दुनिया

डेमोक्रेटिक सीनेटर का दावा- ‘युद्ध में हार चुके हैं राष्ट्रपति ट्रंप, लंबा खिंचा तो अमेरिका को होगा भारी नुकसान’

10 अगस्त, 2026 06:35 PM

ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिकी डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने अमेरिका के अंदरूनी हाल पर च‍िंता जताई। उन्‍होंने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ‘यह युद्ध हार चुके हैं’ और यह युद्ध ज‍ितना लंबा चलेगा, उतना ही अमेरिका को नुकसान होगा। ईरान की एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्‍यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी का कहना है कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति ‘यह युद्ध हार चुके हैं।’ उनका मानना है कि लड़ाई जितनी लंबी चलेगी, उतना ही अमेरिका कमजोर होगा और ईरान मजबूत होता जाएगा।

मेहर न्‍यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, मर्फी ने एनबीसी न्‍यूज से बातचीत में कहा कि वह युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्‍ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए किसी ‘खराब समझौते’ का भी समर्थन करेंगे। बातचीत में कोई प्रगति नहीं हो रही है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खोलने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।

मर्फी ने युद्ध खत्म करने पर जोर देते हुए कहा क‍ि युद्ध जारी रहने से अमेरिका हर द‍िन कमजोर हो रहा है और ईरान मजबूत हो रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि अमेरिका में रहने वाले लोगों पर इसका बोझ बढ़ रहा है। कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आम लोग इसकी मार झेल रहे हैं। मेहर न्‍यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, सीनेटर ने युद्ध के व‍िरोध की बात की। उन्‍होंने कहा कि वह युद्ध को जारी रखने के लिए अतिरिक्त फंडिंग का विरोध करेंगे। हालांकि, संघर्ष समाप्त होने के बाद अमेरिकी हथियारों और गोला-बारूद के भंडार को फिर से भरने के लिए समर्थन देंगे।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच कोई प्रत्यक्ष बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक वाशिंगटन तेहरान की मांगें नहीं मानता, तब तक होर्मुज स्‍ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा। अराघची ने कहा कि ईरान की मांगों में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाना भी शामिल है।

अराघची ने रविवार को कहा कि जब तक अमेरिका दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के उल्लंघन को बंद नहीं करता, तब तक ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत दोबारा शुरू नहीं हो सकती। तेहरान में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अराघची ने जोर देकर कहा कि इस समय दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं चल रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी