Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदों के साथ एनसीए पहुंचे अय्यर

30 मार्च, 2023 01:32 PM

बेंगलुरु:  भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपनी कमर में बार-बार उठने वाले दर्द के संबंध में यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंच गये हैं। क्रिकबज़ की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर सात जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, इसलिये उन्होंने सर्जरी से गुज़रने के बजाय एनसीए में सामयिक उपचार करवाने का फैसला लिया है। अय्यर गुरुवार को एक इंजेक्शन लेंगे जिसके बाद एनसीए का स्टाफ अकादमी में उनके रहने की अवधि पर निर्णय लेगा।

गौरतलब है कि भारत को इंग्लैंड के ओवल मैदान पर होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। अगर अय्यर सर्जरी करवाते हैं तो वह कम से कम छह महीने के लिये क्रिकेट से दूर हो जायेंगे।

क्रिकबज़ ने अय्यर के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा, "उन्होंने एनसीए अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टर से मुलाकात कर चुके हैं। ऑपरेशन स्थगित करने को लेकर सभी एकमत हैं। वह विशेषज्ञ की राय पर अमल करेंगे।"

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अय्यर इस समस्या के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती चरण में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे, हालांकि केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट में कुछ न कुछ भूमिका जरूर निभाएंगे।
चंद्रकांत ने मंगलवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "श्रेयस की गैरमौजूदगी बहुत प्रभाव डालेगी क्योंकि वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस जल्द ही वापस आयेगा और इससे टीम में काफी फर्क पड़ेगा।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर