Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा, रिपब्लिकन सत्ता में लौटे तो हर वयस्क अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर

10 सितंबर, 2026 01:11 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनाव से पहले अपने देशवासियों से बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का भुगतान किया जाएगा। ट्रंप ने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है। ट्रंप ने बुधवार को डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, "अमेरिका की आर्थिक ताकत और सफलता को देखते हुए वह प्रत्येक वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड जारी करेंगे, बशर्ते नवंबर के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में अपना नियंत्रण बनाए रखे।


ट्रंप ने भुगतान की एक शर्त भी बताई। उन्होंने कहा, "इस रकम को अमेरिका के भीतर ही खर्च करना होगा। यानी लाभार्थी इस पैसे को देश के बाहर खर्च नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि योजना को किस तरह लागू किया जाएगा और इसके लिए पैसा कहां से आएगा।"
अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस भुगतान की तुलना किसी सफल कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले लाभांश से की। उन्होंने कहा कि अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो जनता भी उनके साथ जीतेगी और उसे 5,000 डॉलर मिलेंगे।
हाउस और सीनेट पर कब्जा बनाए रखने के लिए रिपब्लिकन कैंपेन के केंद्र में ट्रंप खुद को देखना चाहते हैं। राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने वोटरों से कहा कि वे इस मुकाबले को ऐसे देखें जैसे वे खुद चुनाव लड़ रहे हों।


ट्रंप ने कहा, "जब मैं मैदान में होता हूं, तो रिपब्लिकन हमेशा बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमने तीन बार राष्ट्रपति पद जीता है।"
उन्होंने कहा, "मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप ऐसा सोचें कि मैं ही चुनाव लड़ रहा हूं... बस एक बार और। क्योंकि अगर हम हार गए, तो आप अपनी सीमा खो देंगे, टैक्स में कटौती का फायदा खो देंगे, अपनी सुरक्षा और हिफाजत खो देंगे। "
वोटिंग से पहले के आखिरी हफ्तों में जोरदार कैंपेन शेड्यूल का वादा करते हुए, ट्रंप ने कहा कि वे उन राज्यों का दौरा करेंगे जहां कांग्रेस के लिए कड़ा मुकाबला है और रिपब्लिकन उम्मीदवारों की रैलियों में शामिल होंगे।


ट्रंप ने कहा, "मैं कांग्रेसमैन और सीनेटरों के लिए उन सभी राज्यों में जाऊंगा... और हम रैलियां करेंगे।"
राष्ट्रपति ने बार-बार अपने समर्थकों को अमेरिका में कम्युनिज्म के खतरे के बारे में चेतावनी दी।
उन्होंने कहा, "हमारे देश पर एक अजीब, बीमार बादल छाया हुआ है... हम अमेरिका में कम्युनिज्म को हराएंगे।"
अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने ईरान का भी जिक्र किया और अमेरिका की ओर से और सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दोहराई।
ट्रंप ने कहा, "मैं ईरान को सलाह दूंगा कि वह चालाकी न करे, क्योंकि हमें उन पर बहुत जोरदार हमला करना पड़ेगा। हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है, है ना? हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। क्या यहां किसी को लगता है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना चाहिए?"
राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि न्यू मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर "न्यू अमेरिका" कर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में एक नाम सोचा है, जो हमें सही लगता है। आपका पड़ोसी राज्य न्यू मैक्सिको है। हमें लगता है कि इसे 'न्यू अमेरिका' कहा जाना चाहिए।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन