Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

टैरिफ से अमेरिकी उद्योग को मजबूती, फैक्ट्रियां लगाने के लिए मिल रहा बढ़ावाः ट्रंप

24 जून, 2026 01:52 PM

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर आधारित अपनी व्यापार नीतियों का बचाव किया है। उन्होंने पेंसिल्वेनिया में ट्रक बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों से कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी से अमेरिकी उद्योग को फिर से मजबूती मिल रही है और कंपनियों को अमेरिका में फैक्ट्रियां लगाने के लिए बढ़ावा मिल रहा है।

पेन्सिलवेनिया के मैकुंगी में मैक ट्रक्स की एक फैसिलिटी में ट्रंप ने कहा कि इम्पोर्टेड गाड़ियों, स्टील, एल्यूमीनियम और दूसरे प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने से दशकों से आ रही मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट को पलटने और देश में नया इन्वेस्टमेंट लाने में मदद मिली है।

ट्रंप ने कहा, "दशकों तक इस राज्य के श्रमिकों ने देखा कि कैसे वैश्विक सोच वाले नेताओं ने दूसरे देशों को आपका फायदा उठाने, आपकी फैक्टरियां बंद करवाने और आपकी नौकरियां छीनकर विदेशों में ले जाने दी। लेकिन आखिरकार, अब आपके पास एक ऐसा प्रेसिडेंट है जो श्रमिकों के हितों, पेन्सिलवेनिया और अमेरिका को सबसे पहले रखता है।

राष्ट्रपति ने टैरिफ को अपनी आर्थिक रणनीति का मुख्य आधार बताया। ट्रंप ने कहा, "मैंने विदेशी कॉपर एल्युमीनियम और स्टील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया ताकि वे यहां आकर आपकी नौकरियां न छीन सकें।"

उन्होंने इम्पोर्टेड गाड़ियों और भारी-भरकम ट्रकों पर लगने वाली ड्यूटी का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैंने विदेशी गाड़ियों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया और सबसे अहम बात यह है कि मैंने मीडियम और हैवी-ड्यूटी ट्रकों पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया, ताकि मैक ट्रक पेन्सिलवेनिया में अपनी फैक्ट्री के जरिए अच्छा प्रदर्शन कर सके।"

ट्रंप ने तर्क दिया कि जो मैन्युफैक्चरर टैरिफ से बचना चाहते हैं, वे तेजी से अपना प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अभी हमारे देश में पहले के मुकाबले तीन गुना अधिक फैक्ट्रियां बन रही हैं, मेरा मतलब है कार फैक्ट्रियां, एआई फैक्ट्रियां और हर तरह की फैक्ट्रियां स्थापित की जा रही है।"

"टैरिफ से कैसे बचा जाए? आप अपनी फैक्ट्री यहीं बनाएं और अमेरिकी वर्करों को काम पर रखें।" राष्ट्रपति ने कहा कि इस रणनीति से व्यापार असंतुलन को कम करने और निर्यात बढ़ाने में मदद मिल रही है। पद संभालने के एक साल के भीतर ही चीन के साथ ट्रेड डेफिसिट (व्यापार घाटे) को व्यापार के इतिहास में सबसे अधिक कम किया।

ट्रंप ने आगे कहा कि "बाकी दुनिया में अमेरिकी एक्सपोर्ट 150 अरब डॉलर बढ़ गया है। हमारे देश के इतिहास में ट्रेड डेफिसिट में सबसे बड़ी कटौती दर्ज की है।

यह भाषण मैक ट्रक्स में दिया गया, जो अमेरिका में हेवी-ड्यूटी ट्रकों के सबसे मशहूर मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। ट्रंप ने बार-बार कंपनी और उसके कर्मचारियों की तारीफ की और फैक्ट्री को अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग की ताकत का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा, "बहुत जल्द अमेरिका की सभी सड़कें अमेरिकी ट्रकों से भर जाएंगी।"

मरीन कॉर्प्स के पूर्व सैनिक और मैक ट्रक्स में तीसरी पीढ़ी के कर्मचारी पैट्रिक मैकह्यू ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि कंपनी के कर्मचारी देश में ही मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मैकह्यू ने कहा, "मैक ट्रक्स में, हम ऐसे ट्रक बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं जो अमेरिका की प्रगति में मदद करते हैं और हमें गर्व है कि ये ट्रक संयुक्त राज्य अमेरिका में ही बनाए जाते हैं।"

ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में निवेश की कई घोषणाओं का भी जिक्र किया, जिनमें फार्मास्युटिकल कंपनी एली लिली, टेलीकम्युनिकेशन कंपनी नोकिया और मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी बी. ब्रॉन के प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के निवेश अमेरिकी अर्थव्यवस्था और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बढ़ते भरोसे को दिखाते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं