Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

'टटीरी' पर विवाद के बाद सिंगर बादशाह पर गिरफ्तारी की तलवार, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

19 मार्च, 2026 08:05 PM

पंचकुला : पंजाबी सिंगर बादशाह बीते काफी समय से अपने गाने 'टटीरी' को लेकर विवादों में घिरे हैं। सिंगर पर दो एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। अब सिंगर की गिरफ्तारी भी जल्द ही हो सकती है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के मुताबिक, सिंगर के मामले में मजबूती से जांच की जा रही है। रेणु भाटिया ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "बादशाह की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी, क्योंकि हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि मामले में गंभीर तरीके से उनके मामले की जांच हो रही है और उनकी गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी।" गाने में फिल्माई गई बसों के इस्तेमाल और ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई पर बात करते हुए रेणु भाटिया ने बताया कि गाने में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "बिना इजाजत के सरकारी चीजों का इस्तेमाल गलत है। दिल्ली में बस में हुआ अपराध सभी को याद होगा और अगर कोई घटना सरकारी बसों में होती है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? हमारी सरकारी बसों के साथ, हमारी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ कोई ऐसे ही मिसयूज कर लेगा, तो क्या हम ऐसे ही देखते रहेंगे? ऐसा नहीं होगा। मेरा मानना है कि इतनी बादशाहत नहीं चलने देनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे फ्यूचर को प्रभावित करता है।"

रेणु भाटिया ने आगे सभी राज्य के महिला आयोग और बड़े पदों पर बैठी महिलाओं से निवेदन किया कि वे ऐसे सिंगर्स से अपने देश की महिलाओं और संस्कृति को बचाएं। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के महिला आयोग ने मामले में कार्रवाई की और प्रदेश में होने वाले उनके कार्यक्रमों पर रोक भी लगाई। मेरा सभी बड़े पदों पर बैठी महिलाओं से अपील है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले या हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जरूर दर्ज कराएं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के गाने 'टटीरी' को लेकर बड़ी कार्रवाई की। आयोग ने राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'टटीरी' गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) को समन जारी किया गया है। सभी को 25 मार्च को पेश होने को कहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित