Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने दी चेतावनी, कहा- ‘ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा’ Cannes 2026: फ्रेंच रिवेरा में Alia Bhatt का प्रिंसेस लुक वायरल, फ्लोरल बॉल गाउन में दिखी खूबसूरत बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी 'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा' नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

राष्ट्रीय

झारखंड के खजाने से 10 हजार करोड़ गायब होने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

10 फ़रवरी, 2026 05:38 PM

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के खजाने से लगभग 10,000 करोड़ रुपए गायब होने के मामले को लेकर वित्त मंत्री पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। बाबूलाल मरांडी ने आज अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, झारखंड में आखिर चल क्या रहा है? राज्य के खजाने से लगभग 10,000 करोड़ रुपए गायब हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वित्त मंत्री द्वारा इस रकम का हिसाब मांगने पर भी कोई विभाग जवाब देने को तैयार नहीं है।

वित्त मंत्री द्वारा अधिकारियों को इस निमित्त बैठक बुलाने के निर्देश दिए जाते हैं, पर अधिकारी न बैठक करते हैं और न ही मंत्री को जवाब देना जरूरी समझते हैं। सरकारी खजाने से पैसा निकाला जा रहा है, लेकिन वह पैसा कहां खर्च हुआ… इसका लेखा-जोखा किसी के पास नहीं है।

बाबूलाल मरांडी कहा कि, जिस तरह से वित्त मंत्री के निर्देशों की खुली अवहेलना की जा रही है, उससे साफ संकेत मिलता है कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की ओर से 10,000 करोड़ रुपए के मामले में चुप्पी साधने और जवाब न देने का निर्देश मिला हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को पूरी तरह पंगु बनाकर सत्ता का केंद्रीकरण कर लिया है।

अब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है। मुख्य सचिव द्वारा तीन महीने से जांच से जुड़ी फाइल को दबाकर रखना और मुख्यमंत्री की रहस्यमयी चुप्पी दोनों ही ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ की ओर इशारा करते हैं। मरांडी ने कहा कि, एक सशक्त विपक्ष के नेता के रूप में हम इस घोटाले को जनता के सामने लाएंगे और सक्षम जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह