Friday, September 25, 2026
BREAKING
• CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य • हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार • शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि • यमुनानगर में जनसुनवाई के दौरान अनिल विज के कड़े निर्देश, 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण • हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का नहीं अधिकार, तुरंत दे इस्तीफा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • चौ. देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा : दुष्यंत चौटाला • चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे चुनाव आयोग : कुमारी सैलजा • विपक्ष भारतीय संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश में तानाशाही लाना चाहता है : अनिल विज

हरियाणा

ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का नहीं अधिकार, तुरंत दे इस्तीफा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

25 सितंबर, 2026 09:04 PM

हरियाणा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता और नेताओं ने आज राज्य चुनाव आयोग कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसजनों को भारी तादाद में मौजूद पुलिस ने बैरिकेटिंग और बल प्रयोग कर रोका। उनके ऊपर खतरनाक तरीके से वाटर कैनन भी चलाई गई। पुलिसिया ज्यादती के चलते कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। इसके बाद पुलिस बड़ी तादाद में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सभी ने जोरदार नारेबाजी कर पुलिस व सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जयप्रकाश जेपी, वरुण मुलाना, सतपाल ब्रह्मचारी और करमवीर बौद्ध और सभी विधायक, पूर्व विधायक ,जिलाध्यक्ष,पदाधिकारीऔर वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जनता का भरोसा उठ चुका है। उसको लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। राहुल गांधी के बाद अब मीडिया में आई रिपोर्ट्स से भी साफ हो गया है कि बीजेपी ने हरियाणा समेत कई राज्यों में वोट चोरी करके सरकार बनाई है।
मीडिया रिपोर्ट से साफ है कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी को मदद पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग को अपनी बपौदी की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने दो अन्य चुनाव आयुक्तों की भी पूरी तरह अनदेखी की है। ऐसे में ज्ञानेश कुमार को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे थे, लेकिन आजतक उनका जवाब नहीं मिला। उदाहरण के तौर पर आयोग ने 5 तारीख को रात में बताया कि हरियाणा में 61.19% वोटिंग हुई है। लेकिन अगले दिन इसे बढ़ाकर 65.65% कर दिया गया और गिनती से एक दिन पहले 7 तारीख को इसे बढ़ाकर 67.9% कर दिया गया। यानी यह समझ से परे है कि रातों-रात अपने आप इतनी वोट कैसे बढ़ गईं?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोटिंग लिस्ट की धांधली को भी उजागर किया था। उसमें इस हद तक धांधली पाई गई कि हरियाणा में कहीं एक ही मकान में 501 वोट बना दी गईं, कहीं एक ही महिला की फोटो लगाकर 223 वोट बना दी गई तो कहीं 100 वोट। इतना ही नहीं, ब्राजील की मॉडल का फोटो लगाकर यहां 22 वोट बना दी गईं।

ये तो चंद उदाहरण हैं, जबकि असली धांधली लाखों वोटों की हुई है। जिन सीटों पर कांग्रेस हारी है, सिर्फ वहीं नहीं, बल्कि जिन सीटों पर कांग्रेस जीती है, वहाँ भी वोटिंग में धांधली हुई है। वर्ना तो कांग्रेस के विधायक और ज्यादा मार्जिन से जीत दर्ज करते।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐसी तमाम गतिविधियों के जरिए बीजेपी ने हरियाणा में सिर्फ वोट नहीं, बल्कि पूरी सरकार चोरी कर ली गई। यह देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस इसके खिलाफ हर मंच से आवाज बुलंद करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

यमुनानगर में जनसुनवाई के दौरान अनिल विज के कड़े निर्देश, 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

यमुनानगर में जनसुनवाई के दौरान अनिल विज के कड़े निर्देश, 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी

हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी

चौ. देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा : दुष्यंत चौटाला

चौ. देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा : दुष्यंत चौटाला

चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे चुनाव आयोग : कुमारी सैलजा

चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे चुनाव आयोग : कुमारी सैलजा

विपक्ष भारतीय संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश में तानाशाही लाना चाहता है : अनिल विज

विपक्ष भारतीय संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश में तानाशाही लाना चाहता है : अनिल विज

हरियाणा बैंक घोटाला: छह आईएएस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सीबीआई ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

हरियाणा बैंक घोटाला: छह आईएएस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सीबीआई ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : मुख्यमंत्री

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : मुख्यमंत्री

जनसुनवाई में अनिल विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अगले सप्ताह तक शिकायतों के समाधान के निर्देश

जनसुनवाई में अनिल विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अगले सप्ताह तक शिकायतों के समाधान के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा