Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे, रूड, सितसिपास हुए उलटफेर का शिकार

31 अगस्त, 2023 04:32 PM

न्यूयॉर्क: ) सर्बिया के दूसरी सीड नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में स्पेन के बर्नाब मिरालेस को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया, हालांकि पांचवीं सीड कैस्पर रूड और सातवीं सीड स्टेफानोस सितसिपास उलटफेर का शिकार हो गए।
चीन के झांग झीजेन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नॉर्वे के रूड को तीन घंटे 18 मिनट में 6-4, 5-7, 6-2, 0-6, 6-2 से हराया। स्विट्जरलैंड के डोमिनिक स्ट्राइकर ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम आयोजन के तीसरे दौर के यूनान के सितसिपास को कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7(2), 6-7(5), 7-6(6), 6-3 से हराया।
दूसरी ओर, जोकोविच ने अपने 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर एक और मज़बूत कदम बढ़ाते हुए मिरालेस को 6-4, 6-1, 6-1 से हरा दिया।
सर्बियाई दिग्गज ने अपना पहला मैच सीधे सेटों में जीतकर सोमवार एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर वापसी की और मिरालेस के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। जोकोविच ने इस मुकाबले में सभी छह ब्रेक पॉइंट बचाते हुए दो घंटे दो मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने पहले दो मैचों में सिर्फ 11 गेम गंवाए हैं।
जोकोविच ने जीत के बाद कहा, “उन्होंने अच्छी शुरुआत की। हमारी कुछ रैलियां लंबी और थकाने वाली थीं, इसलिए इसमें थोड़ा अधिक समय और प्रयास लगा। मेरे लिए एक ब्रेक काफी था। दूसरे सेट में मैं अच्छा खेला। तीसरे की शुरुआत में, कुछ करीबी गेम हुए लेकिन आखिरी चार गेम में मैंने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया। कोर्ट पर खेलते हुए मैं जिस तरह से महसूस कर रहा हूं, उससे मैं खुश हूं।”
अगले दौर में जोकोविच का सामना हमवतन लासलो जेरे से होगा। जोकोविच ने जेरे के बारे में कहा, “वह बहुत अच्छे फॉर्म में हैं। यह सर्बियाई टेनिस के लिए बहुत अच्छा है कि हम तीसरे दौर में भिड़ रहे हैं। एक सर्बियाई निश्चित रूप से चौथे दौर में पहुंचेगा, जो हमारे टेनिस जगत के लिए अच्छा होगा।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर