Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा

03 मई, 2026 05:06 PM

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा रोहिणी के जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की भव्य 121 फुट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग का समर्थन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ इस विषय पर चर्चा करते हुए इसे मंजूरी देने का अनुरोध किया। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार शाम रोहिणी में एक निजी कार्यक्रम में आयोजित विष्णु अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अनिल शर्मा के साथ शिरकत की। जनसमूह को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने पीड़ित, शोषित, जरूरतमंदों के हितों की रक्षा करना सुनिश्चित किया। उन्होंने जीवन के उच्च आदर्शों और मानकों की स्थापना करते हुए गुरु, अभिभावक के प्रति दायित्व निर्वहन का बड़ा संदेश दिया। भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सब को मिलकर सनातन संस्कृति को मजबूत करना है, ताकि देश को मजबूत किया जा सके। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया गया। उस समय उनके द्वारा जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग रखी गई थी। उन्होंने कहा कि यह ब्राह्मण समाज की पुरानी मांग है, जिस पर अब गौर करने का समय आ गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोवा में भगवान परशुराम राष्ट्रीय परिषद द्वारा एक सप्ताह के अधिवेशन के माध्यम से दलीप शास्त्री की कथा का आयोजन किया गया और उन्होंने भगवान परशुराम से जुड़े मिथ एवं दुष्प्रचार को तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया। इसलिए हर क्षेत्र में भगवान परशुराम कथा का आयोजन होना चाहिए, ताकि चिरंजीवी भगवान परशुराम में आस्था रखने वाले नागरिकों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए विनोद वत्स, चांद करण शर्मा, अशोक शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह