Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

जीएसटी सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में आया उछाल

01 नवंबर, 2025 06:58 PM

मुंबई: जीएसटी 2.0 सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते बीते महीने अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। टीवीएस मोटर ने बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। वहीं, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भी अपनी बिक्री 8 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी दी है।

टीवीएस मोटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने बीते महीने अक्टूबर में कुल 5,43,557 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि कंपनी की बीते वर्ष की समान अवधि की 4,89,015 यूनिट्स से 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

कंपनी के अनुसार, दोपहिया वाहन सेगमेंट में कुल 5,25,150 यूनिट की बिक्री हुई। जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 478,159 यूनिट्स बेची थीं। यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

इसके अलावा, कंपनी ने घरेलू बाजार में 4,21,631 यूनिट की बिक्री की, जो कि अक्टूबर 2024 की 3,90,489 यूनिट की तुलना में 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है।

टीवीएस मोटर ने अक्टूबर में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाते हुए कुल 2,66,715 मोटरसाइकल बेचीं। जबकि स्कूटर को लेकर यही आंकड़ा 2,05,919 यूनिट रहा, जो कि अक्टूबर 2024 के 1,93,439 यूनिट से 7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बिक्री भी सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 32,387 यूनिट हो गई, जबकि थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 18,407 यूनिट्स की बिक्री हुई।

दूसरी ओर, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अक्टूबर में 1,29,261 यूनिट की बिक्री के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने बीते वर्ष अक्टूबर में कुल 1,20,055 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,03,454 यूनिट की बिक्री की और 25,807 यूनिट का निर्यात किया। बीते वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने 15,115 यूनिट की बिक्र की थी, जो कि 71 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे