Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन जींद में नई IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री, प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएंः दीपेन्द्र हुड्डा करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: नायब सिंह सैनी सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

हरियाणा

जींद में नई IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री, प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएंः दीपेन्द्र हुड्डा

15 जुलाई, 2026 09:06 PM

जींद : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनी जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के लिए जींद आ रहे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मांग करी कि कांग्रेस सरकार के समय चल रही NCR क्षेत्र की सभी ट्रेन जो कोविड के बाद से बंद पड़ी हैं उनका संचालन तुरंत बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिले। साथ ही, जींद में एक नए IIT संस्थान की घोषणा की जाए और प्रधानमंत्री जी प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएं। उन्होंने कहा कि शायद ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस की हुड्डा सरकार के दौरान बिछाई गई जींद-गोहाना-सोनीपत लाइन पर एक ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी को बुलाया है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि वो प्रधानमंत्री जी से कहें कि जिस रेल लाइन पर वो हाइड्रोजन ट्रेन चला रहे हैं उसका निर्माण भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कराया था। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को बताएं कि हाइड्रोजन ट्रेन जिस पटरी पर चलेगी, उसे कांग्रेस सरकार के समय बिछाया गया था। यही नहीं, उस समय रेवाड़ी को चंडीगढ़ से वाया झज्जर, रोहतक जोड़ने का कार्य किया गया था।

हिसार को सीधा दिल्ली से वाया हांसी, महम, रोहतक रेल लाइन के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया गया था और जींद को सीधा सोनीपत से वाया गोहाना रेल की लाइन से जोड़ने का कार्य किया गया था। कांग्रेस सरकार के 10 साल में सवा 300 किमी. रेल लाइन और 83 किमी. मेट्रो का जाल हरियाणा में बिछाकर चार शहरों को मेट्रो से जोड़ने का कार्य किया गया था, जिसमें गुड़गांव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को ये भी बताना चाहिए कि 12 वर्षों की BJP सरकार में 1 इंच भी नयी रेल लाइन या मेट्रो लाइन क्यों नहीं बिछी।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि ये शायद ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जिनको प्रदेश सरकार द्वारा कोई नई रेल की लाइन का उद्घाटन करने के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसी रेल चलवाने के लिए बुलाया गया है जिस रेल लाइन को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय बिछाने का कार्य किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण

करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण

हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले

हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले

हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं

हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं

संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: नायब सिंह सैनी

संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: नायब सिंह सैनी

सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा

सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड

अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन

अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन