Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार 2029 को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विकास और जनकल्याण के दम पर चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार लुधियाना में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार-3 : गैंगस्टरों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 132 संदिग्ध राउंडअप Jalandhar : डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, लिया आशीर्वाद राज्यसभा सांसद बनने के बाद अमित शाह से मिले चुघ, उठाए पंजाब के बड़े मुद्दे मानसून सत्र से पहले हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार, रेस में इन 3 नेताओं के नाम; कुछ विभागों में बदलाव संभव हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हरियाणा

जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज

05 जुलाई, 2026 05:52 PM

विश्व जागृति मिशन के हरियाणा राज्य में स्थित शिव धाम आश्रम पंचकुला द्वारा दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ सायंकालीन सत्र में दीप प्रज्वलन विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर गुरुदेव भगवान का स्वागत एवं अभिनन्दन पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व न्यायाधीश एस.एन.अग्रवाल, जस्टिस नवाब जी, पंचकुला के महापौर श्यामलाल बंसल, शिवालिक बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश एवं अन्य मण्डलों से आए प्रधानों ने किया। इस अवसर पर शिव धाम आश्रम के विशाल पांडाल में उपस्थित भक्तों को बोलते हुए पूज्य आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि हमें जीवन में कायरों की तरह नहीं जीना है और न ही भीड़ का हिस्सा बनकर अपनी पहचान को खोनी है बल्कि अपना रास्ता स्वयं तलाशना है। जब तक जीवन है, तब तक समस्याएं तो बनी ही रहेगी लेकिन एक सच्चे वीर की तरह हमें इन परिस्थितियों को बहादुरी से लड़ना है। जो इंसान विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को संभाल कर रखता है, उस पर परमात्मा की कृपा और आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होती है। इस दुनिया में सांसारिक बंधनों में फंसने के लिए नहीं, बल्कि प्रेम और शांति से बसने के लिए आए हैं। हमारा कर्म सिर्फ खुद को संभालना है, बल्कि दूसरों को भी सही राह दिखाकर बचाना है। उन्होंने कहा कि मन में हमेशा यह भाव रखें और भगवान से निरंतर प्रार्थना करते रहें आपकी शरण में आया हूँ और मेरा मार्गदर्शन करें। परम पूज्य महाराजश्री जी आगे कहा कि नियम और अनुशासन को जीवन में अपनाएं और पूर्ण समर्पण के साथ सद्गुरु का ध्यान करें और कहें कि मेरे महामंत्र में अपनी असीम शक्ति दो, मेरे मन, वचन और कर्म की शुद्धि करो तथा मेरे भीतर एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करो। मेरे सोए हुए भाग्य चक्र को जागृत कर दो ताकि अज्ञानता का अंधकार मिटे और अंतरात्मा में ज्ञान की वह परम आत्म-ज्योति प्रज्वलित हो उठे जो जीवन को दिव्यता की ओर ले जाए।

दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं विश्व जागृति मिशन केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ अधिकारी मनोज शास्त्री ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव धाम में भक्तों के लिए गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका लाभ पंजाब एवं हरियाणा के गुरु भक्तों को परम श्रद्धेय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज के अमृत सन्देश सुनने का अवसर प्राप्त होगा और कल प्रातःकालीन सत्र में गुरु दर्शन, गुरु पाद पूजन, गुरु आरती एवं दिव्य सत्संग श्रवण करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में मण्डल के कार्यवाहक प्रधान श्री नरेन्द्र सिंह, आचार्य कुलदीप पाण्डेय, कपिल, सौरभ गुप्ता , योगराज मुंज्याल, विनोद कौशिक , पंकज एवं समस्त अधिकारियों व सेवादारों के लिए परम पूज्य महाराजश्री ने अपनी स्नेह भरी मंगलकामना की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन

खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन

चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

2029 को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विकास और जनकल्याण के दम पर चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

2029 को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विकास और जनकल्याण के दम पर चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी

हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी

राहुल गांधी का

राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह

बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा

बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा

पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन