Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

जायसवाल-गिल के आगे वेस्ट इंडीज ने हथियार डाले

13 अगस्त, 2023 01:15 PM

लौडरहिल: (वार्ता) भारत ने यशस्वी जायसवाल (84 नाबाद) और शुभमन गिल (77) के तूफानी अर्द्धशतकों की बदौलत शनिवार को चौथे टी20 में वेस्ट इंडीज को नौ विकेट से रौंदकर पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर कर ली।
वेस्ट इंडीज ने शिमरन हेटमायर (39 गेंद, 61 रन) के जुझारू अर्द्धशतक की बदौलत भारत के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। जायसवाल-गिल की जोड़ी के दम पर भारत 17 ओवर में ही इस लक्ष्य तक पहुंच गया।
गिल और जायसवाल ने 165 रन जोड़कर टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी की। इससे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी श्रीलंका के विरुद्ध 2017 में पहले विकेट के लिये 165 रन जोड़े थे। यह कुल मिलाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने 2022 में आयरलैंड के विरुद्ध 176 रन की साझेदारी की थी।
जायसवाल ने 51 गेंद पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाये। गिल 47 गेंद पर तीन चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 77 रन बनाकर आउट हो गये, जिसके बाद तिलक वर्मा (सात नाबाद) ने जायसवाल के साथ मिलकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। वेस्ट इंडीज और भारत अब रविवार को निर्णायक मैच में आमने-सामने होंगे।
लौडरहिल की आसान पिच पर भारतीय युवाओं ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी की सर्वोत्तम मिसाल पेश की। वेस्ट इंडीज ने जहां रन बनाने की कोशिश में लगातार विकेट गंवाये थे, वहीं जायसवाल-गिल ने जोखिम और अनुशासन का बेहतरीन मिश्रण कर रन बनाये। एक मैच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा, जबकि संयम के साथ पारी की शुरुआत करने वाले गिल ने चौथे ओवर में छक्का जड़कर अपने हाथ खोले।
भारत ने पांच ओवर में 50 रन पूरे किये, जबकि 10 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने 11वें ओवर में अपने-अपने अर्द्धशतक पूरे किये। भारत का एकमात्र विकेट 16वें ओवर में गिरा, जब गिल डीप मिडविकेट पर खड़े फील्डर को कैच देकर पवेलियन लौट गये। भारत ने 17 ओवर के अंत में 177 रन बना लिये। जायसवाल-तिलक ने 18वें ओवर की पहली गेंद वाइड होने के कारण एक रन चुराया और भारत ने मुकाबला जीत लिया।
इससे पूर्व, वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले ओवर में अक्षर पटेल की लय बिगाड़ते हुए 14 रन जोड़ लिये। पिच बल्लेबाजी के लिये अनुकूल थी, हालांकि रन बनाने के उतावलेपन में वेस्ट इंडीज को तेज़ी से विकेट गंवाने पड़े। अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में काइल मेयर्स (सात गेंद, 17 रन) और ब्रैंडन किंग (16 गेंद, 18 रन) को आउट किया, जबकि पावरप्ले के फौरन कुलदीप यादव ने निकोलस पूरन (एक) और रोवमैन पॉवेल (एक) के बहुमूल्य विकेट चटकाये।
युज़वेंद्र चहल ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में 32 रन दिये लेकिन चौथे ओवर में शे होप का विकेट लेकर इसकी भरपाई की। होप ने 29 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 45 रन बनाये जबकि चहल ने हेटमायर के साथ उनकी 49 रन की साझेदारी तोड़ी। पहले तीन ओवर में 30 रन देने के बाद अक्षर ने भी चौथे ओवर में रोमारियो शेफर्ड को आउट कर अपना स्पेल समाप्त किया।
मुकेश कुमार की गेंद पर जेसन होल्डर के आउट होने से वेस्ट इंडीज का सातवां विकेट 123 रन पर गिर गया, हालांकि हेटमायर का संघर्ष जारी रहा। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर 35 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। हेटमायर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर दूसरी गेंद पर आउट हो गये, हालांकि उनकी जुझारू पारी की बदौलत कैरिबियाई टीम आखिरी पांच ओवर में 57 रन जोड़ने में सफल रही।
हेटमायर ने 39 गेंद पर तीन चौकों और चार छक्कों की बदौलत 61 रन बनाये। ओडियन स्मिथ (12 गेंद, 15 रन) और अकील हुसैन (दो गेंद, पांच रन) ने अंतिम चार गेंदों पर 11 रन जोड़कर वेस्ट इंडीज को 178/8 के स्कोर तक पहुंचाया।
भारत के सबसे किफायती गेंदबाज कुलदीप ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि अर्शदीप ने चार ओवर में 38 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाये। अक्षर, चहल और मुकेश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल