Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

जापान में भूकंप के बाद सोनी का कुमामोटो सेमीकंडक्टर प्लांट हुआ बंद

29 जुलाई, 2026 03:58 PM

सोनी सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस ने बुधवार को कहा कि जापान के कुमामोटो क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद उसने कुमामोटो टेक्नोलॉजी सेंटर में परिचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। कंपनी प्लांट और उत्पादन लाइनों को हुए संभावित नुकसान का आकलन कर रही है।

सोनी ने बताया कि उसके नागासाकी, ओइता और कागोशिमा टेक्नोलॉजी सेंटरों में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। साथ ही, भूकंप के समय इन केंद्रों पर मौजूद किसी भी कर्मचारी के घायल होने की खबर नहीं है।

कंपनी के अनुसार, मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:27 बजे आए भूकंप के तुरंत बाद किकुयो कस्बे स्थित सोनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन के प्लांट में उत्पादन रोक दिया गया था।

कंपनी ने कहा कि कुमामोटो प्लांट की इमारतों और उत्पादन उपकरणों पर भूकंप के प्रभाव का आकलन जारी है। हालांकि, परिचालन दोबारा कब शुरू होगा, इसकी कोई समय-सीमा नहीं बताई गई है।

यह व्यवधान मंगलवार को जापान के कुमामोटो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद पैदा हुआ। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के अनुसार, इस भूकंप में 13 लोगों की मौत हो गई।

ताकाइची ने पत्रकारों से कहा, "अब भी कई लोग बचाव का इंतजार कर रहे हैं। हम अधिक से अधिक लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे।"

इस बीच, बचाव दल ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे, जबकि अधिकारी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

सोनी सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले इमेज सेंसर और अन्य सेमीकंडक्टर कंपोनेंट्स की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस भूकंप पर चिंता जताई।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जापान के कुमामोटो प्रांत में आए भूकंप की खबर से गहरी चिंता हुई। इस कठिन समय में हम जापान की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता और समर्थन व्यक्त करते हैं। भूकंप से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी