Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

जापान में टाइफून नंबर 15 को लेकर हाई अलर्ट, पीएम तकाइची ने दी सावधानी बरतने की सलाह

10 अगस्त, 2026 12:35 PM

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने खराब होते मौसम को लेकर आमजन को आगाह करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। पीएम तकाइची ने टाइफून नंबर 15 के चलते भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और तेज हवाओं की आशंका के बीच लोगों से समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने और मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा है।

प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया क‍ि टाइफून नंबर 15 इस समय जापान के पूर्वी हिस्से के समुद्र में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। आशंका है कि यह कल, यानी 11 तारीख को, दक्षिणी तोहोकू और उत्तरी कांटो क्षेत्रों के काफी करीब पहुंच सकता है और संभव है कि तट से भी टकराए।

पीएम तकाइची ने कहा क‍ि सरकार प्रधानमंत्री कार्यालय के संकट प्रबंधन केंद्र में स्थापित ‘सूचना समन्वय कक्ष’ के माध्यम से लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरी जानकारियां जुटा रही है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कदम पूरी तैयारी के साथ उठाए जाएंगे।

तकाइची ने कहा क‍ि तोहोकू क्षेत्र के प्रशांत महासागर वाले हिस्से में 11 तारीख की देर सुबह से लेकर देर रात तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए भूस्खलन जैसी घटनाओं को लेकर बेहद सावधान रहें। साथ ही निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के जलस्तर बढ़ने और उनके उफान पर आने के खतरे पर भी नजर रखें। इसके अलावा, 11 तारीख को सुबह से शाम तक तेज हवाओं के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचने और यातायात बाधित होने की आशंका है। समुद्री इलाकों में देर सुबह से देर रात तक ऊंची लहरों और समुद्री उफान के कारण जहाजों तथा तटीय सुविधाओं को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतें।

प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि कांटो-कोशिन क्षेत्र में भी 11 तारीख को लगभग दोपहर से देर रात तक ऊंची लहरों, निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर बढ़ने या उनके उफान पर आने का खतरा बना रह सकता है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश के लोगों से अनुरोध है कि वे पहले से ही अपने इलाके के खतरे वाले स्थानों, सुरक्षित निकासी केंद्रों और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी हासिल कर लें। रेडियो, टीवी, इंटरनेट और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी मौसम और आपदा संबंधी ताजा सूचनाओं पर लगातार ध्यान दें। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर आपको थोड़ा भी खतरा महसूस हो, तो बिना देर किए तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए समय रहते कदम उठाना सबसे जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी