Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

28 जून, 2026 12:52 PM

टोक्यो : जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि रविवार सुबह उत्तर-पूर्वी जापान के इवाते प्रांत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के जटके महसूस हुए। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 5:21 बजे इवाते के पूर्वी तट पर लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसकी तीव्रता जापान के भूकंपीय तीव्रता स्केल 7 के मुकाबले 5 से कम थी।

उनके ऑपरेटर के मुताबिक, आओमोरी में हिगाशिदोरी न्यूक्लियर पावर प्लांट या मियागी प्रीफेक्चर में ओनागावा न्यूक्लियर पावर कॉम्प्लेक्स में किसी गड़बड़ी की खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र 40.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इससे एक दिन पहले, गुरुवार को भी इसी क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।

वहीं, शुक्रवार को टोक्यो के निकट 5.6 और 5.8 तीव्रता के दो और भूकंप आए, जिनके झटके राजधानी में भी स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। इन घटनाओं में भी कम से कम 10 लोग घायल हुए।

शुक्रवार को सुबह 11:49 बजे, दक्षिणी इबाराकी प्रांत में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस बीच, गुरुवार को, उत्तर-पूर्वी जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोग घायल हो गए।

भूकंप की शुरुआती तीव्रता 6.9 थी और स्थानीय समय के हिसाब से सुबह करीब 7:30 बजे इवाते प्रीफेक्चर के पूर्वी तट पर करीब 40 किमी की गहराई पर आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि हाशिकामी टाउन में इसकी ऊपरी तीव्रता 6 मापी गई, जो जापान के भूकंपीय स्केल 7 पर दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है और हाचिनोहे शहर में निचली तीव्रता 6 मापी गई, दोनों आओमोरी प्रीफेक्चर में हैं।

एजेंसी के हवाले से क्योडो न्यूज ने बताया कि 6 से कम की तीव्रता का मतलब है कि खड़े रहना मुश्किल है और फर्नीचर जैसी चीजें गिर सकती हैं और खिड़कियों को नुकसान हो सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन