Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

जर्मनी, स्पेन दौरों के लिये भारतीय टीम घोषित

04 जुलाई, 2023 04:18 PM

बेंगलुरु:  हॉकी इंडिया ने जर्मनी और स्पेन के दौरों के लिये 20-सदस्यीय महिला टीम की घोषणा मंगलवार को की।
भारतीय टीम पहले जर्मनी में चीन के साथ एक और मेज़बान देश के साथ दो हॉकी टेस्ट खेलेगी। इसके बाद भारतीय महिलाएं स्पैनिश हॉकी फेडरेशन की 100वीं वर्षगांठ पर मेज़बान स्पेन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ चतुष्कोणीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। यह दोनों आयोजन सितंबर में चीन के हांग्झोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम की तैयारी का हिस्सा होंगे।
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी यहां चल रहे राष्ट्रीय कोचिंग शिविर को पूरा करने के बाद यूरोप के लिये रवाना होंगे। टीम का नेतृत्व गोलकीपर सविता पूनिया करेंगी जबकि दीप ग्रेस एक्का उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।
बिच्छू देवी खरिबम टीम में नामित दूसरी गोलकीपर हैं, जबकि दौरे के लिये चुने गये डिफेंडरों में दीप ग्रेस एक्का के अलावा निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और सुशीला चानू पुखरंबम का नाम शामिल है।
निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के और ज्योति छत्री मिडफील्ड का मोर्चा संभालेंगी। भारत की फॉरवर्ड पंक्ति का नेतृत्व अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया करेंगी। उनके साथ लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और दीपिका भी शामिल होंगी।
मुख्य कोच जैनेक शोपमैन ने टीम चयन पर कहा, “स्पेन और जर्मनी का दौरा हमारी टीम के लिये अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से अपनी क्षमता और कौशल दिखाने और एशियाई खेलों के लिये अपनी तैयारी जारी रखने का एक शानदार अवसर होगा।"
उन्होंने कहा, "मैं उत्साहित हूं क्योंकि खिलाड़ी इस शिविर में उच्च स्तर का प्रदर्शन कर रहे हैं और वे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिये अथक प्रयास कर रहे हैं। दोनों दौरे हमारे लिये मजबूत विरोधियों के खिलाफ खुद को परखने का एक आदर्श मंच होंगे। हमारा लक्ष्य अपना खेल खेलना और इस शिविर और पिछले दौरे से मिली सीख पर अमल करना है।"
शोपमैन ने कहा, “आगामी एशियाई खेलों के संबंध में भी ये दौरे हमारे लिये महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि ये हमें उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेंगे जहां हम अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं। हमारे लिये प्रत्येक मैच से सीखना और एक टीम के रूप में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल