Thursday, May 14, 2026
BREAKING
पिछले एक दशक में पेंशन व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव, डिजिटल सुधारों से प्रक्रिया हुई आसान और पारदर्शी: डॉ. जितेंद्र सिंह अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें 15-20 मई तक पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, यूएई के बाद करेंगे यूरोप का रुख पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया फैसला यूपी: अपर्णा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर' पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

हिमाचल

जयराम बोले, राहुल गांधी की गुड बुक्स में आने के लिए अराजकता की राजनीति कर रहे सुक्खू

26 फ़रवरी, 2026 07:43 PM

जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पुलिस का इस तरीके से दिल्ली पुलिस के काम में दखलअंदाजी करना बहुत दुखद है। एआई इंपैक्ट समिट किसी पार्टी की नहीं देश की छवि बनाने का काम कर रही थी। जहां दुनिया भर के राजनीतिक और तकनीकी दिग्गज जुटे हुए थे, जिसे मटियामेट करने का काम कांग्रेस पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा किया गया। इस नंगे नाच में हिमाचल प्रदेश सरकार भी सहयोगी है, यह हमारे लिए भी शर्म की बात है। इस पूरे कांड की हिमाचल सरकार के सहयोग से हिमाचल सदन में इस साजिश को अंजाम देने की रणनीति बनती है। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल सदन में मौजूद होते हैं। यह बात भी पता चली है कि आज पुलिस की हत्थे चढ़े तीनों आरोपी हिमाचल कांग्रेस के एक चुने हुए जन प्रतिनिधि की गाड़ी में सरकारी अमले के संरक्षण में उन्हें शिमला लाए गए थे। सरकार के संरक्षण में ही उन्हें रोहड़ू भेज दिया जाता है और उनके सुख सुविधा का इंतजाम किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश के बाहर के लोग जिन्होंने देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तहस-नहस करने की कोशिश की, उन्हें हिमाचल प्रदेश में संरक्षण देना बहुत शर्मनाक है। यह सरकार देश की छवि खराब करने वालों का साथ देने के लिए कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाने पर आमादा है। मुख्यमंत्री इस तरीके की अराजकता पूर्ण हरकतें कर राहुल गांधी की गुड बुक्स में आना चाहते हैं। पूरे कैबिनेट के दिल्ली में जाकर जमघट लगने के कारण का भी आज खुलासा हो गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इंटर स्टेट ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को दिल्ली पुलिस का सहयोग करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। प्रदेश पुलिस की इस फजीहत के लिए सरकार जिम्मेदार है। नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल पुलिस से कहा कि वह अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के बजाय अपना काम करें। आज नालागढ़ में दिनदहाड़े हत्या हुई है। कांगड़ा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। पूरी तरह माफिया राज कायम है गुंडागर्दी, गन कल्चर अपने चरम पर है। अपराध के मामले में 1 साल में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की पुलिस अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए सारी मर्यादाएं लांघ रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी