Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

जयराम ठाकुर का बड़ा आराेप, कहा-हिमाचल में अपराधी बेलगाम, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी लगे छींटे

02 अक्टूबर, 2025 07:15 PM

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी छींटे लगने लगे हैं तथा कुछ आरोप लगने के बाद फरार चल रहे हैं। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि रोहड़ू, ऊना, कुल्लू, बंजार, चम्बा व शिमला सहित अन्य स्थानों पर घटित घटनाओं ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर नकेल कसने की बजाय पुलिस भाजपा कार्यकर्त्ताओं व नेताओं की निगरानी में जुटी है। उन्होंने कहा कि अपराध, अवैध खनन एवं वन कटान की घटनाएं मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं।

नशे के कारण जान गंवा रहे युवा, सही तस्वीर पेश नहीं कर रही सरकार 
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं, जिसकी सही तस्वीर सरकार पेश नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर उथल-पुथल देखने को मिली। इस दौरान अधिकारी एक-दूसरे पर ही आरोप लगाते नजर आए। डीजीपी द्वारा सीबीआई जांच का समर्थन करने पर उनकी सेवानिवृत्ति पार्टी तक नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से अपराधियों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्बा में तो स्टेट चाइल्ड के साथ घटित घटना शर्मसार करने वाली है।

केंद्र ने हिमाचल को दिए 843 करोड़ दिए : कपूर
वहीं वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा है कि आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए तथा राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और उनके विकास व कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1 अक्तूबर को 1,01,603 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर हस्तांतरण किया है। यह राशि 10 अक्तूबर को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है। इसमें से 843 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश को भी मिले हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए भी 5300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हिमाचल प्रदेश को उपलब्ध हुई है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार को यूटिलाइज सर्टीफिकेट उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल