Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: टैंकर की टक्कर से LPG ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

08 अक्टूबर, 2025 08:21 PM

जयपुर : जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दूदू के पास मंगलवार रात को एक टैंकर की टक्कर के बाद गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को एक टैंकर ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे सिलेंडर वाले ट्रक में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर धमाकों के साथ एक बाद एक फटने लगे। कुछ फटे हुए सिलेंडर घटनास्थल से कई मीटर दूर तक देखे गए। आग की लपटें और विस्फोट कई किलोमीटर दूर से दिखाई और सुनाई दे रहे थे। राज्य के उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में दमकल गाड़ियों के लिए जलते हुए ट्रक तक पहुंचना मुश्किल था लेकिन बाद में वे आग पर काबू पा सकीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और राजमार्ग पर यातायात बहाल हो रहा है। जयपुर के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि टैंकर चालक सहित दो से तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद, पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।

यह हादसा जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और विधायक कैलाश वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हालात को देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल को ‘हाई अलर्ट' पर रखा गया है और स्थिति से निपटने के सभी इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है।

घटनास्थल पर दमकल एवं आपदा प्रबंधन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।'' इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर ले जा रहा ट्रक सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ा था जबकि चालक खाना खाने के लिए वहां रुका था। ढाबे के पास मौजूद विनोद ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘एक टैंकर ने एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के चालक को घायल अवस्था में पास के एक अस्पताल ले जाया गया।''

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) रवि शेखावत ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। हालांकि, अब तक किसी भी घायल को अस्पताल नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति का दूदू के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है।'' पिछले साल दिसंबर में इसी राजमार्ग पर जयपुर के भांकरोटा के पास रसोई गैस टैंकर एक ट्रक से टकरा गया था। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी।  

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित