Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

जम्मू-कश्मीर ने घर में घुसकर धोयी मुंबई, छह इंटरनेशनल खिलाडिय़ों के बाद भी हार, पांच विकेट से मात

27 जनवरी, 2025 01:10 PM

मुंबई : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे, विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल, गाबा जीत के हीरो में शामिल शार्दुल ठाकुर, वल्र्ड कप 2023 में कमाल करने वाले श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शिवम दुबे के प्लेइंग इलेवन में रहने के बाद भी मुंबई की टीम को हार मिली। रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले में मुंबई को जम्मू और कश्मीर ने पांच विकेट से हराया। मुंबई भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे सफल टीम है। जम्मू-कश्मीर को मैच की चौथी पारी में जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर ये रन बनाने आसान नहीं थे। जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों ने चार से ज्यादा की रन रेट से बल्लेबाजी की और 49वें ओवर में मैच जीत लिया। ओपनर शुभम खजुरिया ने सबसे ज्यादा 45 रन का योगदान दिया। विवरांत शर्मा ने 38, जबकि आबिद मुश्ताक ने 32 रन की पारी खेली।

मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने चार विकेट झटके। इस मुकाबले में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्होंने मुंबई को सिर्फ 120 रन पर रोक दिया था। इसके बाद टीम के बल्लेबाजों ने 206 रन बनाकर 86 की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में एक समय 101 रन पर मुंबई के सात विकेट गिर गए थे। तब हार सामने दिख रही थी, लेकिन इसके बाद शार्दुल ठाकुर टिक गए। उन्हें तनुश कोटियान का साथ मिला। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी हुई। शार्दुल के बल्ले से शतक निकला और उन्होंने 135 गेंद पर 119 रन बनाए। कोटियान ने 62 रन का योगदान दिया।

शुभमन के शतक ने बचाई पंजाब की लाज

बंगलुरु। भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। शुभमन गिल भी कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन मैच की दूसरी पारी में गिल के बल्ले से शतक निकला। पंजाब की बैटिंग जूझती रही, लेकिन गिल ने अकेले मोर्चा संभाला और शतक लगा दिया। 25 साल के शुभमन गिल दो साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। यह उनका फस्र्ट क्लास क्रिकेट में 14वां शतक है। बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 159 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद ज्यादा देर नहीं टिक पाए। 102 रन की पारी खेलने के बाद गिल को लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। 171 गेंदों की अपनी पारी में पंजाब के कप्तान ने 14 चौकों के अलावा तीन छक्के भी मारे। कर्नाटक के खिलाफ मैच की पहली पारी में पंजाब की बैटिंग पूरी तरह फेल रही थी।

टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में भी स्थिति अच्छी नहीं थी। शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करने उतरे और 84 रन पहुंचने तक उनके छह साथी आउट हो चुके थे। इसके बाद मयंक मार्कंडेय ने उनका साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 7वें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। पंजाब को इस मैच में पारी और 207 रन से हार मिली। गिल के शतक के बाद भी दूसरी पारी में उनकी टीम 213 रन पर आउट हो गई। कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 475 रन बनाए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट