Thursday, July 16, 2026
BREAKING
रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा

जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश

16 जुलाई, 2026 07:44 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जनस्वास्थ्य विभाग के फोरमैन और विभिन्न ट्यूबवेलों पर तैनात ट्यूबवेल आपरेटरों के खिलाफ कार्य नहीं करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभाग के एसई को मामले में जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए।

विज अम्बाला छावनी में अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अम्बाला छावनी वार्ड नंबर दस से पार्षद रमन छतवाल ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक फोरमैन व उसके तीन रिश्तेदार जोकि ट्यूबवेल आपरेटरों के पद पर कार्यरत हैं सहीं तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप था कि फोरमैन द्वारा आपरेटरों को अपने निजी कार्य में लगवाया जा रहा है जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, उन्होंने फोरमैन व ट्यूबवेल आपरेटरों पर अन्य आरोप भी लगाए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में संज्ञान लेते हुए विभाग के एसई को मामले में जांच कर रिपोर्ट सात दिनों में देने के निर्देश दिए।

बोरवेल में गिरने से मारे गए बालक के परिजनों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की मुलाकात
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से धन्यौड़ा गांव में गत दिनों बोरवेल में गिरने से मौत के आगोश में समाए नन्हे बालक निरवैर सिंह के परिजनों ने मुलाकात की। परिजनों का आरोप था कि उनके बेटे की मौत के बाद पुलिस ने अभी तक मामले में आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की है। मंत्री अनिल विज ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसी प्रकार, अम्बाला छावनी निवासी विवाहिता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व लुधियाना में हुई थी और उनका पांच वर्ष का छोटा बालक है। विवाहिता ने कहा कि उसका पति उससे मारपीट करता है और उसका किसी अन्य महिला के साथ अफेयर है। उसे जब यह पता चला तो ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया और अब उसे बच्चा भी नहीं दे रहे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विवाहिता से मारपीट, शिकायत के बावजूद केस दर्ज नहीं होने पर मंत्री विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए
अम्बाला छावनी निवासी विवाहिता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसका पति से झगड़ा चल रहा था जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला थाने में शिकायत की गई, मगर पुलिस ने पांच माह बीतने के बाद न तो केस दर्ज किया न ही कोई कार्रवाई की। मंत्री अनिल विज ने अम्बाला कैंट डीएसपी को विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, टुंडला निवासी महिला ने पड़ोसियों द्वारा उसके साथ बदतमीजी करने व अभद्र व्यवहार करने, घसीटपुर निवासी परिवार ने आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने, छावनी निवासी महिला ने बिजली मीटर की कनेक्शन ठीक कराने व अन्य शिकायतें आई जिन पर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

नवनियुक्त ग्रामीण युवा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से भाजपा ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त युवा प्रभारी रवि कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ आर्शीवाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मंत्री अनिल विज ने नवनियुक्त प्रभारी को पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल प्रधान विकास बहगल, महामंत्री भरत कोछड़, नरेंद्र राणा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग

हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी के जींद दौरे की तैयारियां पूरी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

पीएम मोदी के जींद दौरे की तैयारियां पूरी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन