Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़ • गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी • 2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज • लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा • जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता • चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम • हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी • Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप • Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

हरियाणा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

07 अक्टूबर, 2026 07:45 PM

चंडीगढ़ : कांग्रेस ने जाति जनगणना की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, पूर्व सांसद राजबब्बर और प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के पास पहुंचा और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय ओबीसी हक हुंकार कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में सभी जाति-वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना बेहद जरूरी है। हमारे नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर पूरे देश में मुहिम चलाई थी और ऐलान किया था कि सत्ता में बैठी भाजपा को इस जनगणना के लिए मजबूर किया जाएगा। आखिरकार भाजपा ने कांग्रेस और जनभावना के दबाव में संसद के भीतर जाति जनगणना का ऐलान करना पड़ा। लेकिन अब मालूम पड़ रहा है कि यह सिर्फ एक धोखा था। फिलहाल जो जनगणना चल रही है, उसमें जाति के लिए कोई कॉलम है ही नहीं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को न सिर्फ इसमें अलग से जाति का कॉलम जोड़ना चाहिए, बल्कि जाति की कोडिंग इस तरह की जाए कि एक ही जाति के अलग-अलग क्षेत्रों और राज्यों में अलग-अलग नाम होने के बावजूद उसकी सही पहचान हो सके। इसके लिए यूनिक साइंटिफिक कास्ट कोड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि अगर भाजपा ने जनता के साथ किसी भी तरह का धोखा किया, तो उसे दलित, पिछड़े समेत तमाम वर्ग तसल्लीबख्श जवाब देंगे।
राज बब्बर ने कहा कि सामाजिक न्याय व समान भागीदारी के लिए नेता प्रतिपक्ष व न्याययोद्धा राहुल गांधी निरंतर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है कि इस आवाज को और बुलंद किया जाए।

चंद्र प्रकाश ने कहा कि कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न जिलों में धरना देकर व प्रदर्शन करते हुए जातीय जनगणना के लिए उपायुक्तों को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। सोनीपत, अंबाला व यमुनानगर में यह अभियान सफल रहा है और अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सभी जिलों में आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी व हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से इस अभियान को बल मिला है और इससे ओबीसी हक हुंकार अभियान और अधिक गतिशील होगा।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह दिल्ली में प्रदर्शन किया, उससे सरकार बौखला गई है। लेकिन अब यह तय हो चुका है कि मुख्य चुनाव आयुक्त का जाना तय है। हरियाणा कांग्रेस भी लगातार वोट चोरी और चुनाव में धांधली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही है। अब इसे और गति दी जाएगी।
साथ ही, इसको लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की भी बैठक हुई है। यानी पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा और चुनाव आयोग की धांधली व मिलीभगत के खिलाफ पूरे देश में लड़ाई लड़ेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज

2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित;  3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार