Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में आये किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ा

08 मई, 2023 05:03 PM

नयी दिल्ली:  जंतर-मंतर पर घरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में राज्यों से आए किसान सोमवार को वहां दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ते हुए धरना-स्थल तक पहुंच गए।

गौरतलब है कि ये पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राजधानी में धरना दे रहे हैं। इन आंदोलनकारियों की मांग है कि बृजभूषण को संघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ दो सप्ताह से अधिक समय से जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन करने के लिए आज भी विभिन्न राज्यों से किसानों के जत्थे वहां पहुंचे थे।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जाट समाज की विभिन्न खापें और किसान संगठनों के नेताओं ने रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बैठक की थी और तय किया था कि बृजभूषण को 21 मई तक गिराफ्तार न किया गया तो वे आंदोलन को नया रूप देेंगे।

मौके पर उपस्थित दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि किसानों को जंतर-मंतर पर जाने दिया गया था। वे धरने की जगह पहुंचने के लिए इतनी ‘जल्दी’ में थे कि उन्होंने बैरिकेड को गिरा दिया।

दिल्ली पुलिस ने कहा,“ किसानों के एक समूह को दिल्ली के जंतर-मंतर तक आने दिया गया था, पर वे धरना स्थल पर पहुंचने के लिए इतनी जल्दी में थे कि कुछ प्रवेश बैरिकेड पर चढ़ गए और कुछ बैरिकेड को गिरा दिया। ”

अधिकारियों ने कहा,“ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धरनास्थल के घेरे में व्यक्तियों को डोर फॉर मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) के रास्ते से प्रवेश करवाया जा रहा है, लोगों को कानून का पालन करना चाहिए और शान्ति बनाये रखने में सहयोग करना चाहिए। ”

घटना के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने जनता से भी शांति बनाये रखने और कानून का पालन करने का आग्रह किया।
विरोध करने वाले पहलवानों ने कहा है कि वे तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और
बृजभूषण को महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाकर सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता।

महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगट तथा उनके साथी पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया कर रहे हैं। उनके आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा और कुछ अन्य राजनीतिक हस्तियां भी धरना स्थल पर आ चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल