Monday, June 29, 2026
BREAKING
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में! बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा सऊदी क्राउन प्रिंस और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर की बातचीत, क्षेत्रीय घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

बाज़ार

छह लाख करोड़ रुपए के निवेश से 10,000 किलोमीटर के नए एक्सप्रेसवे बना रही है सरकार: गडकरी

10 अक्टूबर, 2025 07:22 PM

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार देशभर में छह लाख करोड़ रुपए की लागत से 25 ग्रीनफील्ड (नए) एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है, जिनकी लंबाई कुल 10,000 किलोमीटर होगी। पीएचडीसीसीआई के 120वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि रणनीतिक जोजिला सुरंग का 75-80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह सुरंग लद्दाख क्षेत्र और देश के बाकी हिस्सों के बीच सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यदि राजमार्ग मंत्रालय अपनी सड़क परियोजनाओं का मौद्रीकरण करता है तो उसे 15 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के निर्माण से देश की लॉजिस्टिक्स लागत 16 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘दिसंबर तक भारत की लॉजिस्टिक्स लागत घटकर नौ प्रतिशत रह जाएगी जिससे भारत को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।'' अमेरिका में लॉजिस्टिक्स लागत 12 प्रतिशत, यूरोपीय देशों में 12 प्रतिशत और चीन में आठ से 10 प्रतिशत है। भारत के मोटर वाहन क्षेत्र के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘पांच साल के भीतर हमारा लक्ष्य भारत के मोटर वाहन उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाना है।'' 

गडकरी ने कहा, ‘‘जब मैंने परिवहन मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब भारतीय मोटर वाहन उद्योग का आकार 14 लाख करोड़ रुपए था। आज भारतीय मोटर वाहन उद्योग का आकार 22 लाख करोड़ रुपए है।'' उन्होंने कहा कि मोटर वाहन क्षेत्र चार लाख युवाओं को रोजगार देता है और केंद्र व राज्यों को सबसे अधिक जीएसटी (माल एवं सेवा कर) राजस्व प्रदान करता है। अमेरिकी मोटर वाहन उद्योग का वर्तमान में आकार 78 लाख करोड़ रुपए है, उसके बाद चीन (47 लाख करोड़ रुपए) और भारत (22 लाख करोड़ रुपए) का स्थान है। उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधन पर भारत की निर्भरता एक आर्थिक बोझ है, क्योंकि ईंधन आयात पर सालाना 22 लाख करोड़ रुपए खर्च होते हैं और यह पर्यावरणीय खतरा है। इससे देश की प्रगति के लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। 

मंत्री ने कहा कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कृषि पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। गडकरी ने बताया कि किसानों ने मक्के से एथनॉल का उत्पादन करके 45,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है और इसे कम करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन