Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व CM का बेटा पहुंचा जेल, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई

07 अक्टूबर, 2025 07:49 PM

रायपुर : ईओडब्ल्यू ने 3,200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और दीपेन्द्र चावड़ा को 13 अक्टूबर तक जेल रिमांड पर भेज दिया है। दोनों को विशेष न्यायाधीश की अदालत में सोमवार को पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में बताया कि दोनों की पूछताछ पूरी हो चुकी है और प्रकरण की जांच अभी जारी है। इसी आधार पर न्यायिक रिमांड का अनुरोध किया गया।

बचाव पक्ष का तर्क और जमानत याचिका
बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि ईडी को 3 महीने और ईओडब्ल्यू को 2 महीने के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर अभियोजन पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि 3 महीने में जांच पूरी कर ली जाएगी।

चैतन्य की ओर से जमानत आवेदन पर 8 अक्टूबर को सुनवाई होगी। आवेदन में कहा गया है कि शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू बंसल के बयान के आधार पर ही चैतन्य को आरोपी बनाया गया, जबकि वह फरार घोषित है। बचाव पक्ष का कहना है कि बिना किसी पुख्ता साक्ष्य के एक आरोपी के बयान के आधार पर अपराध नहीं बनता।

अन्य तथ्य और प्रक्रिया
इस प्रकरण में 29 लोगों को बिना गिरफ्तारी चालान पेश किया गया है और 10 लोगों को जमानत पर रिहा किया जा चुका है। विशेष न्यायाधीश दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद जमानत पर अपना फैसला सुनाएंगे।

बता दें कि चैतन्य बघेल को पहले 18 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद रिमांड और जेल की प्रक्रिया के तहत पूछताछ की गई। 24 सितंबर को ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद चैतन्य को पुलिस रिमांड पर लिया था और पूछताछ पूरी होने के बाद फिर से जेल भेज दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित