Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा

20 मई, 2026 09:05 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भीषण महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही बीजेपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और लगातार दामों में बढ़ोत्तरी की है। 15 मई को पेट्रोल-डीजल ₹3 प्रति लीटर बढ़े, फिर 19 मई को करीब 90 पैसे की और बढ़ोतरी हुई। तेल की कीमतें बढ़ने के चलते तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। दूध से लेकर दाल, खाद्य तेल से लेकर कपड़े, रसोई या बिजनेस चलाने से लेकर ऑफिस जाने तक, हर चीज का बजट आसमान छू रहा है। हुड्डा ने कहा कि घरेलू LPG सिलेंडर की बात करें तो ये मार्च 2026 में ₹910-913 पहुंच गया था। जबकि, बीजेपी 500 रुपये का सिलेंडर देने का वायदा करके सत्ता में आयी थी। इसके विपरीत कांग्रेस कार्यकाल के दौरान इसका रेट बमुश्किल 400 रुपये होता था। इसी तरह कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर के रेट मार्च में ₹114.50, अप्रैल में ₹195.50 और 1 मई को ₹993 की बढ़ा दिए गए। यानी दाम में कुल ₹1300+ का उछाल आया और कीमतें लगभग 3000 रुपये पहुँच गई। इसके चलते होटल, ढाबे, छोटे रेस्टोरेंट पर भारी असर पड़ा है। छोटे व्यापारी, टैक्सी-ट्रक ड्राइवर, होटल वाले कमर्शियल सिलेंडर के ₹3000+ रेट से परेशान हैं, जिससे न सिर्फ खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही हैं बल्कि व्यापार चलाना भी मुश्किल हो गया है। माइग्रेंट वर्कर्स 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर उपयोग करते थे वो भी अब इतना महंगा हो गया कि प्रवासी मजदूर वापिस अपने गांव लौट रहे हैं। अप्रैल 2026 में WPI थोक महंगाई 8.3% पहुंच गई, जो 42 महीने का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। ये सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि ये बताता है कि जनता के रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली चीज़ों के रेट कितनी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्ग का मासिक बजट बुरी तरह बिगड़ रहा है। किसानों के लिए खेती लागत और बढ़ती जा रही है। लेकिन इसके मुकाबले एमएसपी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो रही।

गरीब और मिडिल क्लास परिवारों की खरीद क्षमता घटी है, बचत कम हो रही है और दैनिक जीवन की लागत आसमान छू रही है। कांग्रेस सरकार के समय कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम आज से कहीं ज्यादा थे फिर भी घरेलू LPG सिलेंडर मात्र ₹400 के आसपास मिलता था। पेट्रोल ₹70 और डीजल ₹50-55 प्रति लीटर था। यानी कांग्रेस ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी महंगाई को कंट्रोल में रखा और जनता को राहत दी।

लेकिन बीजेपी ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा और कांग्रेस कार्यकाल में मिलने वाली सारी सब्सिडी व कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। हरियाणा सरकार ने वैट और केंद्र सरकार ने टैक्स अत्यधिक बढ़ा दिए। हमारी मांग है वैट और टैक्स को कम किया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाये जाएँ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित